लाइव न्यूज़ :

खड़े ट्रक से टकराई जीप : चार यात्रियों की मौत, पांच जख्मी

By भाषा | Updated: July 6, 2021 11:26 IST

Open in App

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश), छह जुलाई सिद्धार्थनगर जिले के बांसी इलाके में यात्रियों से भरी एक गाड़ी के ट्रक से टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बांसी कोतवाली क्षेत्र में करही मस्जिदिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 पर सड़क किनारे कुछ गड़बड़ी के कारण एक ट्रक खड़ा था। बस्ती से आ रही एक जीप सोमवार देर रात उस ट्रक से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में तेज बहादुर (35), सुग्रीव शर्मा (30) तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सूरज (50) ने मंगलवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल पांच अन्य लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए