लाइव न्यूज़ :

बलिया में कोहरे के बीच पेड़ से टकराई जीप : एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

By भाषा | Updated: January 27, 2021 11:16 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 27 जनवरी बलिया जिले के बांसडीह क्षेत्र में घने कोहरे के बीच एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में यात्रियों से भरी जीप का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और जीप पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि हादसा मंगलवार रात बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हालपुर गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि सवारियों से भरी एक जीप का चालक घने कोहरे के कारण एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश में वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे जीप पेड़ से जा टकरायी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप सवार चंद्रमा प्रसाद (52) की मौत हो गई तथा सात अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को बांसडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन