लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जेईई मेन्स प्रवेश परीक्षा स्थगित

By भाषा | Updated: April 18, 2021 14:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने रविवार को बताया कि 27 से 30 अप्रैल के बीच होने वाली इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स को कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात के मद्देनजर, मैंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक को जेईई (मेन्स)- अप्रैल सत्र स्थगित करने की सलाह दी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह दोहराना चाहता हूं कि हमारे छात्रों की सुरक्षा और उनका अकादमिक करियर बचाना मेरी और शिक्षा मंत्रालय की प्राथमिकता है।’’

एनटीए के आधिकारिक आदेश में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 संबंधी मौजूदा हालात और परीक्षार्थियों एवं परीक्षा संबंधी पदाधिकारियों की सुरक्षा एवं कुशलता को ध्यान में रखते हुए जेईई-(मेन्स) अप्रैल सत्र को स्थगित करने का फैसला किया गया है।’’

आदेश में कहा गया, ‘‘संशोधित तारीखों की घोषणा बाद में और परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले की जाएगी।’’

गौरतलब है कि इस वर्ष से छात्रों की सुविधा के लिये यह प्रवेश परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जायेगी और छात्रों को अपना स्कोर बेहतर करने का एक मौका मिल सकेगा । इसके तहत पहला सत्र फरवरी में आयोजित किया गया था और मार्च में दूसरा सत्र । अगला सत्र अप्रैल एवं मई में आयोजित होना था ।

पहले सत्र में 6.2 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे जबकि परीक्षा के दूसरे सत्र मे 5.5 लाख छात्र बैठे थे ।

इस सप्ताह में सीबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा को स्थगित कर दिया था । इसी प्रकार से सीआईएससीई बोर्ड एवं कई राज्यों के बोर्ड ने या तो परीक्षा रद्द कर दी या स्थगित कर दिया ।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के रविवार के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 संक्रमण के एक दिन में 2,61,500 मामले दर्ज किये गए और कुल मामला 1,47,88,109 हो गसा । देश में सक्रिय मामलों की संख्सर 18 लाख को पार कर गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?