लाइव न्यूज़ :

जेईई-मेन संबंधी कार्यक्रम की बुधवार को घोषणा की जाएगी: शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: December 16, 2020 14:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा है कि शिक्षा मंत्रालय ने जेईई-मेन अगले साल कराने को लेकर मिले सुझावों की समीक्षा की है और परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बुधवार को की जाएगी।

पोखरियाल ने पिछले सप्ताह छात्रों के साथ ऑनलाइन वार्ता में कहा था कि सरकार अगले वर्ष से एक साल में तीन या चार बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन कराने के सुझावों पर विचार कर रही है।

मंत्री ने कहा था कि जेईई (मेन 2021) के लिए पाठ्यक्रम पूर्ववर्ती वर्ष जैसा ही रहेगा और एक प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है जिसके तहत छात्रों को 90 (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 30 -30 सवालों) में से 75 सवालों (भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के 25-25 सवालों) का जवाब देने का विकल्प मिलेगा।

निशंक ने ट्वीट किया, ‘‘जेईई (मेन) के संबंध में अपने रचनात्मक सुझाव साझा करने के लिए धन्यवाद। हमने आपके सुझावों की समीक्षा की है। मैं इसकी घोषणा आज शाम छह बजे करूंगा कि परीक्षा का कार्यक्रम क्या होगा और परीक्षा कितनी बार होगी।’’

पोखरियाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि इंजीनियरिंग परीक्षा जेईई-मेन तथा मेडिकल परीक्षा नीट का पाठ्यक्रम कम नहीं किया जाएगा।

मंत्री ने 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं की तिथि पर फैसला करने को लेकर सभी पक्षकारों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है और इस संबंध में जल्द ही फैसला किया जाएगा।

बोर्ड परीक्षाएं हर साल मार्च में आयोजित होती हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। महामारी के कारण जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं भी इस साल दो बार स्थगित करनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग