लाइव न्यूज़ :

जेईई-मेन की चौथे संस्करण की परीक्षा स्थगित, अब 26 अगस्त से दो सिंतबर के बीच होगी : प्रधान

By भाषा | Updated: July 15, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस के चौथे संस्करण को स्थगित कर दिया गया है और अब यह परीक्षा 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच होगी। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला इस अहम परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को चार सप्ताह का समय देने के लिए किया गया है। इससे पहले जेईई-मेंस परीक्षा के चौथे सत्र को 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव था।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘विद्यार्थी समुदाय की भारी मांग और उम्मीदवारों को अधिकतम प्रदर्शन करने में मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जेईई (मेंस) परीक्षा 2021 के दो सत्रों के बीच चार हफ्ते का अंतर रखने की सलाह दी थी। इसी के तहत जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा का चौथा सत्र अब 26,27, 31 अगस्त और एक व दो सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा के चौथे सत्र के लिए अबतक 7.32 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।’’

मंत्री ने कहा कि जेईई-मेंस चौथे सत्र के लिए पंजीकरण जारी है और पंजीकरण की तारीख 20 जुलाई तक बढ़ाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान