लाइव न्यूज़ :

जेईई-मेन की चौथे संस्करण की परीक्षा स्थगित, अब 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच होगी : प्रधान

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस के चौथे संस्करण को स्थगित कर दिया गया है और अब यह परीक्षा 26 अगस्त से दो सितंबर के बीच होगी। केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि यह फैसला इस अहम परीक्षा के बीच विद्यार्थियों को चार सप्ताह का समय देने के लिए किया गया है। इससे पहले जेईई-मेंस परीक्षा के चौथे सत्र को 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच आयोजित करने का प्रस्ताव था। जेईई (मेंस) परीक्षा के चौथे सत्र के लिए अबतक 7.32 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘विद्यार्थी समुदाय की भारी मांग और उम्मीदवारों को अधिकतम प्रदर्शन करने में मदद के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जेईई (मेंस) परीक्षा 2021 के दो सत्रों के बीच चार हफ्ते का अंतर रखने की सलाह दी थी। इसी के तहत जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा का चौथा सत्र अब 26,27, 31 अगस्त और एक व दो सितंबर को आयोजित किया जाएगा। जेईई (मेंस)-2021 परीक्षा के चौथे सत्र के लिए अबतक 7.32 लाख उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।’’

मंत्री ने कहा कि जेईई-मेंस चौथे सत्र के लिए पंजीकरण जारी है और पंजीकरण की तारीख 20 जुलाई तक बढ़ाई जाएगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की वरिष्ठ निदेशक साधना पराशर ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के चलते इस बार 232 के बजाय 334 शहरों में परीक्षा की कराई जएगी। प्रत्येक शिफ्ट में परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 660 से बढ़ाकर 828 कर दी गई हैं।’’

शिक्षा मंत्रालय ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि जेईई- मेंस की लंबित परीक्षा (तीसरे और चौथे संस्करण) 20-25 जुलाई और 27 जुलाई से दो अगस्त के बीच कराई जाएगी। हालांकि , विद्यार्थियों ने इस कदम का यह कहकर विरोध किया था कि दोनों संस्करणों के बीच महज दो दिन का अंतर है।

जेईई-मेंस परीक्षा साल में चार बार कराई जा रही है ताकि कोरोना वायरस से प्रभावित मौजूदा शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के लिए लचीला हो और वे अपने अंक में सुधार कर सके। परीक्षा का पहला चरण फरवरी में और दूसरा चरण मार्च में आयोजित किया गया था। तीसरा और चौथा चरण अप्रैल और मई में प्रस्तावित था लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की वजह से स्थगित कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल