लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के जेईई-मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा

By भाषा | Updated: July 24, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में भारी बारिश, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के जेईई-मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का एक और मौका मिलेगा।

प्रधान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर राज्य के विद्यार्थी समुदाय को राहत प्रदान करने के लिए मैंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक को सलाह दी है कि वे उन सभी अभ्यर्थियों को एक और मौका दें, जो तीसरे सत्र में जेईई (मुख्य) परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में सक्षम नहीं हों ।’’

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कोल्हापुर, पालघर, रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, सांगली, सातारा के वे विद्यार्थी जो 25 और 27 जुलाई को जेईई (मुख्य) परीक्षा-2021 के तीसरे सत्र में शामिल हो पाने में असमर्थ हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें दूसरा अवसर दिया जाएगा और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस संबंध में जल्द ही तारीख़ों की घोषणा करेगी।’’

महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं के बाद कम से कम 76 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग घायल हैं तथा 59 लापता हैं। तटीय कोंकण क्षेत्र के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले के हिस्से और पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इसके अलावा सातारा जिले के भी कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे