लाइव न्यूज़ :

जेईई एडवांस परीक्षा का पंजीकरण शुरू

By भाषा | Updated: September 15, 2021 16:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 सितंबर आईआईटी में दाखिले से संबंधित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस के लिये पंजीकरण बुधवार की शाम से शुरू हो गया। जेईई-मेन के परिणाम की घोषणा में देरी के कारण पंजीकरण को दो बार टालना पड़ा था ।

जेईई मेन का आयोजन देश में इंजीनियरिंग कालेज में दाखिले के लिये होता हे और इसे जेईई एडवांस परीक्षा के लिये पात्रता के रूप में माना जाता है।

मंगलवार को आधी रात के बाद जेईई मेन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था । इसमें कुल 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किये हैं । वहीं, 18 उम्मीदवारों को शीर्ष रैंक मिला है।

जेईई एडवांस का इस वर्ष आयोजन करने वाले संस्थान आईआईटी खडगपुर के अनुसार, जेईई एडवांस के लिये पंजीकरण 15 सितंबर की शाम से शुरू हो रहा है और 20 सितंबर शाम 5 बजे तक इसे (पंजीकरण)स्वीकार किया जायेगा ।

शुल्क का भुगतान 21 सितंबर तक किया जा सकता है। जेईई एडवांस का आयोजन 3 अक्तूबर को होना है।

उल्लेखनीय है कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-मेन साल में चार बार आयोजित की जा रही है ताकि छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का मौका मिल सके। पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था।

इसके अगले चरण की परीक्षायें अप्रैल और मई में होनी थी, लेकिन देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था।

इसके बाद तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस