लाइव न्यूज़ :

जेईई-एडवांस्ड 2021 : दिल्ली के मृदुल अग्रवाल शीर्ष स्थान पर, महिलाओं में काव्या चोपड़ा पहले नंबर पर

By भाषा | Updated: October 15, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दिल्ली मंडल के मृदुल अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा में अब तक सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए इस साल जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए।

अग्रवाल (17) को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)- एडवांस्ड में 360 में से 348 अंक मिले। वह आईआईटी बंबई से कम्प्यूटर विज्ञान में बीटेक करना चाहते हैं। राजस्थान के रहने वाले अग्रवाल ने जेईई-मुख्य परीक्षा में भी 100 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और 17 अन्य उम्मीदवारों के साथ पहले स्थान पर रहे थे।

दिल्ली मंडल की ही काव्या चोपड़ा ने लड़कियों में जेईई-एडवांस्ड में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वह जेईई-मुख्य परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाली पहली महिला बनी थीं। उन्हें 360 में से 286 अंक मिले हैं और उनका कुल रैंक 98 है।

अधिकारियों ने बताया कि इस साल जेईई-एडवांस्ड में 41,862 उम्मीदवारों को सफलता मिली है जिनमें से 6,452 लड़कियां हैं।

इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर ने परीक्षा करायी थी। यह प्रतिष्ठित आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाली परीक्षा है। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई-मेन्स परीक्षा को जेईई-एडवांस्ड के लिए योग्यता परीक्षा माना जाता है। जेईई-एडवांस्ड के पेपर एक और दो, दोनों में कुल 1,41,699 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘परीक्षा के लिए 97 विदेशी उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था लेकिन उनमें से केवल 42 ने परीक्षा दी और सात उम्मीदवारों को सफलता मिली।’’

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए और अंकों में सुधार करने का मौका देने के लिए इस साल जेईई-मेन परीक्षा चार बार करायी गयी। पहले चरण की परीक्षा फरवरी में हुई और दूसरी मार्च में। अगले चरणों की परीक्षा अप्रैल और मई में करायी जानी थी लेकिन कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गयी। तीसरे चरण की परीक्षा 20 से 25 जुलाई जबकि चौथे चरण की परीक्षा 26 अगस्त से दो सितंबर तक करायी गई।

पहले से उपलब्ध नीति के अनुसार, चार सर्वश्रेष्ठ अंकों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का रैंक जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू