VIDEO: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले JDU कार्यकर्ताओं का हंगामा, सीएम की कार रोक किया विरोध
By अंजली चौहान | Updated: March 5, 2026 11:11 IST2026-03-05T11:09:12+5:302026-03-05T11:11:24+5:30
Bihar News: समर्थकों ने कुमार के समर्थन में नारे लगाए और जेडीयू विधायकों के वाहनों को उनके आवास में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश की।

VIDEO: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से पहले JDU कार्यकर्ताओं का हंगामा, सीएम की कार रोक किया विरोध
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा के लिए आज नामांकन करने वाले हैं। लेकिन सीएम नीतीश के नामांकन से पहले उनकी पार्टी जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। JD(U) के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार की कार रोक ली और उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH | Patna | JD(U) workers gather outside Bihar CM Nitish Kumar's residence to protest over the reports of him going to the Rajya Sabha. pic.twitter.com/8ddXRURvJU
— ANI (@ANI) March 5, 2026
JD(U) के एक कार्यकर्ता कृष्णा पटेल कहते हैं, "नीतीश कुमार के खिलाफ साजिशें रची जा रही हैं। बिहार की जनता ने उन्हें 2025 से 2030 तक मुख्यमंत्री चुना है। उन्हें राज्यसभा भेजने की क्या मजबूरी है? वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे... हमारे नेता नीतीश कुमार थे, हैं और रहेंगे।"
#WATCH | Patna, Bihar: A JD(U) worker, Krishna Patel, says, "Conspiracies are being hatched against Nitish Kumar. The people of Bihar have elected him as the Chief Minister from 2025 to 2030. What is the compulsion to send him to the Rajya Sabha? He will remain the Chief… https://t.co/IY1gvwO2vRpic.twitter.com/Hwr9GRmZwR
— ANI (@ANI) March 5, 2026
इस बीच, नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, "... मैं इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से भरोसा दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा रिश्ता आगे भी बना रहेगा, और एक विकसित बिहार बनाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने का मेरा इरादा पक्का रहेगा। जो नई सरकार बनेगी, उसे मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।"
Bihar CM Nitish Kumar tweets, "... I seek to become a member of the Rajya Sabha in the elections being held this time. I want to assure you with complete honesty that my relationship with you will continue in the future as well, and my resolve to work together with you to build a… pic.twitter.com/v4Z3N28gL0
— ANI (@ANI) March 5, 2026