लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में शिवसेना के सहारे JDU भी जमाना चाहती है अपने पांव? ऐसे निकाले जा रहे हैं मायने

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2019 18:45 IST

सूत्रों की अगर मानें तो सबकुछ अनुकूल रहा तो जदयू महाराष्ट्र में भी अपना पांव शिवसेना के सहारे जमाने की कोशिश करेगी. इसी कडी में प्रशांत किशोर ने भी शिवसेना प्रमुख को उनके साथ महाराष्ट्र में जदयू द्वारा सहयोग की पेशकश की है. 

Open in App

शिवसेना के साथ मिलकर जदयू महाराष्ट्र में चुनाव मैदान में भी उतर सकता है. कहा जा रहा है कि इसकी भी संभावना तलाशने के उद्देश्य से चुनावी रणनीतिकार और बिहार में सत्तारूढ़ दल जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने मुंबई मातोश्री गये थे. हालांकि इसकी पुष्टि किसी ओर से नही की जा रही है.

सूत्रों की अगर मानें तो सबकुछ अनुकूल रहा तो जदयू महाराष्ट्र में भी अपना पांव शिवसेना के सहारे जमाने की कोशिश करेगी. इसी कडी में प्रशांत किशोर ने भी शिवसेना प्रमुख को उनके साथ महाराष्ट्र में जदयू द्वारा सहयोग की पेशकश की है. 

वैसे, प्रशांत किशोर ने भी कहा है कि एनडीए के घटक दल होने के नाते हम भी महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ हाथ मिलाना चाहते हैं, ताकि आने वाले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में जीत सुनिश्चित करने में हम सहयोग कर सकें और लोकसभा चुनाव के आगे भी हमलोगों का साथ बना रहे. वहीं, 

सूत्रों का यह भी कहना है कि प्रशांत किशोर को महाराष्ट्र में एनडीए के बीच होने वाली सीटों के बंटवारे के लिए मध्यस्थता की भूमिका निभाने की भी जिम्मेवारी सौंपी गई है. यहां उल्लेखनीय है कि प्रशांत किशोर को राजनीतिक रणनीतिकार माना जाता है. 

2014 में भाजपा को जिताने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है. इसके बाद कुछ दिन के लिए प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के लिए भी काम किया. इसके बाद वह नीतीश कुमार के जदयू के साथ जुड गए. 

बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के लिए पूरी रणनीति तैयार की और शानदार जीत दर्ज कराई. वर्तमान में प्रशांत किशोर जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. इस नाते जदयू के विस्तार की भी जिम्मेवारी उनपर दी गई है. ऐसे में जदयू भी मौके का फायदा उठाकर दूसरे प्रदेशों में भी अपनी पार्टी का विस्तर करने की रणनीति पर काम करने लगी है.

टॅग्स :जेडीयूउद्धव ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं