लाइव न्यूज़ :

Jdu On Tejashwi Yadav: 'बिहार की सियासत में उनकी उपयोगिता समाप्त हो गई है', जदयू ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 6, 2024 18:14 IST

एनडीए गठबंधन में अहम भूमिका में आई जदयू ने साफ किया है पार्टी मजबूती के साथ केंद्र में एनडीए की सरकार बनाएगी

Open in App
ठळक मुद्दे जदयू ने साफ किया है पार्टी मजबूती के साथ केंद्र में एनडीए की सरकार बनाएगीनीरज कुमार ने कहा, राजद के नेता तेजस्वी यादव की बिहार की राजनीति में उपयोगिता समाप्त हो गई है वे अब जेल में विशेष दर्जे की चिंता करें

Jdu On Tejashwi Yadav: एनडीए गठबंधन में अहम भूमिका में आई जदयू ने साफ किया है पार्टी मजबूती के साथ केंद्र में एनडीए की सरकार बनाएगी। पूर्व मंत्री और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने गुरुवार को कहा कि राजद के नेता तेजस्वी यादव की बिहार की राजनीति में उपयोगिता समाप्त हो गई है। वे अब जेल में विशेष दर्जे की चिंता करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विशेष राज्य के दर्जे, विशेष पैकेज की चिंता करते हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव में एनडीए को जनादेश मिला है और हम सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि कई तरह की अफवाहें राजनीति में फैलाई जाती हैं, लेकिन हम एनडीए के साथ हैं और रहेंगे। नीरज ने कहा कि नीतीश कुमार ने गतिमान विकास के साथ राष्ट्रीय विकास दर कायम रखा। विशेष दर्जा, विशेष पैकेज, विशेष सहायता, विशेष नजर, हमारी चिंता है।

विपक्षी जेल में विशेष दर्जा की चिंता करें, बिहार की जनता ने राजनीतिक बेड रेस्ट तो दे ही दिया है। हवाई जहाज में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली जाने पर मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि तेजस्वी शुरू से 'बैक बेंचर' रहे हैं और यहां भी उन्हें पीछे की ही सीट मिली। उनकी अब राजनीति में उपयोगिता समाप्त हो गई है और जनता ने उन्हें इस चुनाव में केवल चार सीटें दी हैं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि चार लोगों की आवश्यकता किसी को कब पड़ती है, सभी जानते हैं। वहीं, इंडी गठबंधन की एकजुटता पर प्रश्न खड़ा करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस न कांग्रेस को पूछती है न वामपंथी दल को, एक दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ते हैं और फिर दिल्ली में साथ हो जाते हैं।

अगले चुनाव तक इंडी गठबंधन का राजनीतिक दुर्घटनाग्रस्त होना तय है। वहीं तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार को ‘किंगमेकर’ बताने पर उन्होंने कहा कि ये सामंती राज नहीं है जो किंगमेकर यहां होगा। उन्होंने नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता बताया।

टॅग्स :बिहारजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया