लाइव न्यूज़ :

जदयू ने एमएलसी दिनेश कुमार सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर निलंबित किया

By भाषा | Updated: November 4, 2020 19:01 IST

Open in App

पटना, चार नवंबर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की तैयारी के बीच राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने अपने विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) दिनेश कुमार सिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर बुधवार को निलंबित कर दिया।

जदयू के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार आर्य ने पार्टी के बिहार विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार सिंह को निलंबित किए जाने को लेकर बुधवार को एक पत्र जारी किया।

निलंबन पत्र में दिनेश कुमार सिंह पर जदयू में रहते हुए मुजफ्फरपुर के गायघाट विधानसभा क्षेत्र से इस बार लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही अपनी पुत्री कोमल सिंह के पक्ष में काम करने को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने और उन्हें धमकी देने के आरोप के आलोक में उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किए जाने की बात कही गई है। राजग की ओर से जदयू उम्मीदवार महेश्वर प्रसाद यादव गायघाट से चुनावी मैदान में हैं।

पत्र में साथ ही सिंह से 10 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करने को कहा गया है।

पीटीआई-भाषा ने जब दिनेश कुमार सिंह से मुजफ्फरपुर में सम्पर्क किया तो उन्होंने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि जदयू एमएलसी दिनेश कुमार सिंह की पत्नी वीणा सिंह वैशाली से लोजपा की सांसद हैं।

केंद्र में राजग में शामिल लोजपा ने बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ने का फैसला किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?