लाइव न्यूज़ :

जदयू ने अपना मासिक द्विभाषी मुखपत्र जारी किया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 01:07 IST

Open in App

पटना, 25 जनवरी बिहार में सत्तारूढ़ जदयू अपना मुखपत्र जारी करने वाली राज्य की पहली प्रमुख पार्टी बन गई है।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सोमवार को पार्टी के प्रकाशित मासिक मुखपत्र ‘‘जदयू संधान’’ का सोमवार को लोकार्पण किया, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में है।

पटना स्थित जदयू के राज्य मुख्यालय में अपनी पार्टी के मुखपत्र को लोकार्पित करते हुए सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी महात्मा गांधी, जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, बी आर आंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंह ने अंगिका, भोजपुरी, मगही और मैथिली जैसी भाषाओं में जदयू के इस मासिक मुखपत्र का संस्करण लाने का आह्वान किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से लेखन में योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर उपस्थित जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के मुखपत्र से लोगों को यह पता चलने में मदद मिलेगी कि जदयू किसके लिए संघर्षरत है और किस मायने में अद्वितीय है।

हाल में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले जदयू द्वारा मुखपत्र के लॉन्च को पार्टी का संगठनात्मक स्तर पर फेरबदल किए जाने के बाद दल के नेता नीतीश कुमार के एक और प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया