लाइव न्यूज़ :

जद(यू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली में शनिवार को होगी बैठक

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई जनता दल (यूनाइटेड) अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की शनिवार को यहां बैठक आयोजित करेगा। पार्टी अध्यक्ष आर सी पी सिंह के मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उनके द्वारा किसी अन्य नेता के लिए राह तैयार करने की अटकलों के बीच यह बैठक बुलाई गई है।

जद(यू) के एक बयान में बुधवार को कहा गया कि संगठन से जुड़े मुद्दे, सदस्यता अभियान, मौजूदा राजनीतिक मुद्दे और आगामी विधानसभा चुनाव बैठक के लिए मुख्य विषय हैं।

पार्टी का चेहरा एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आर सी पी सिंह, पार्टी के सभी सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश इकाई प्रमुख सहित अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे।

यह कयास लगाये जा रहे हैं कि सिंह केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद अब पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं। जद(यू) में नेतृत्व परिवर्तन होने की सूरत में पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को उनके संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है।

यह बैठक ऐसे वक्त हो रही है जब क्षेत्रीय दलों के भारतीय जनता पार्टी के साथ संबंध सहज नहीं है। हाल ही में, जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाने पर भाजपा शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्रियों के जोर देने पर कुमार ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा था कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना एक बेहतर विकल्प है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग