लाइव न्यूज़ :

JDU National Executive: भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करेंगे सीएम नीतीश, सीबीआई और ईडी को लेकर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2022 20:00 IST

JDU National Executive: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सामूहिक रूप से मुकाबला करने के अलावा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़ा करने का इशारा किया गया है।देशभर के लगभग 110 पार्टी नेता, जिनमें इसकी 26 राज्य इकाइयों के अध्यक्ष शामिल हैं।रविवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी के 250 से अधिक नेता शामिल होंगे।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने के वास्ते काम करने के लिए अधिकृत किया। लोकसभा चुनाव 2024 में है। देश विकल्प की तलाश में, सभी विपक्षी दलों को मतभेदों को भुलाकर एकजुट होना होगा।

 

जदयू के प्रस्ताव में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी आवाजों को शांत कराने की कोशिश कर रही है; देश में ‘अघोषित आपातकाल’ लगे होने का दावा किया गया। मणिपुर में विधायकों के टूटने पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा यह कहे जाने पर कि प्रधानमंत्री धनबल का प्रयोग कर रहे हैं।

इस पर अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने ललन सिंह से तीखे अंदाज में पूछा है कि अगर धनबल से विधायक टूटते हैं तो आपने राजद के आधा दर्जन से अधिक विधान पार्षद तोड़ने के लिए कितने करोड़ खर्च किए थे? 

डा. जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है कि माननीय ललन जी, अगर धनबल से विधायक टूटते हैं तो आपने राजद के आधा दर्जन से अधिक विधान पार्षद तोड़ने के लिए कितने करोड़ खर्च किए थे। राजद फिर से बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन सके इसके लिए आपने कितने पैसे देकर एएमआईएम के विधायकों को राजद की सदस्यता दिलाई थी?

अफसोस तो यह है कि लोजपा के विधायक जो ईमानदारी से आपके साथ गया, उस पर भी आप पैसे लेने का इल्जाम लगा रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि ललम सिंह ने कहा है कि मणिपुर में जो भी हुआ वो धनबल के कारण हुआ है। भाजपा ने पैसे के दम पर जदयू के विधायकों को तोड़ा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर निशाना साधते हुए ललन सिंह ने कहा कि विपक्षी दल एकसाथ अगर आते हैं तो प्रधानमंत्री इसे भ्रष्टाचार कहते हैं। ललन सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें जो करना है वो करें लेकिन ये तय है कि जदयू अगले साल 2023 में राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है। 

टॅग्स :जेडीयूनीतीश कुमारलोकसभा चुनावBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल