लाइव न्यूज़ :

जदयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी को पाकिस्तान से धमकी, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का भाई बोला-भाजपा-संघ के लोगों के साथ उठना बैठना बंद करो 

By एस पी सिन्हा | Updated: December 7, 2020 14:39 IST

बिहार में सत्ताधारी दल जदयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को फोन पर धमकी मिली है. पटना के कोतवाली थाने में एमएलसी ने एफआईआर दर्ज करा दी है. 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने संदिग्ध नबंर की जांच शुरू कर दी है.कोतवाली थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि की है.

पटनाः बिहार में सत्तारूढ दल जदयू के विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी को पाकिस्तान से फोन पर धमकी मिली है. बलियावी को लगातार उनके नंबर पर पाकिस्तान से फोन किया जा रहा था.

उन्होंने फोन पर धमकी मामले में पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने संदिग्ध नबंर की जांच शुरू कर दी है. चुनाव के दौरान भी उन्हें कई बार फोन कॉल आए, लेकिन रविवार को फोन करने वाले शख्स ने खुद को छोटा शकील का भाई बताते हुए उन्हें धमकी दी है.

बलियावी की तरफ से पटना के कोतवाली थाने में जो प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उसमें उस नंबर की जानकारी भी दी गई है, जिससे उन्हें धमकी दी गई. जदयू विधान पार्षद को इसके पहले 17 नवंबर के दिन भी 13 अलग अलग नंबर से फोन कॉल आए थे और उन्हें धमकी दी गई थी. लेकिन रविवार को उन्हें जिस नंबर से फोन आया उस शख्स ने खुद को डॉन छोटा शकील का भाई बताते हुए धमकी दी.

बलियावी ने आरोप लगाया है कि जिस नंबर से धमकी दी गई है वो पाकिस्तान का है. साथ ही धमकी देने वाले ने खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील का भाई बताया है. रसूल ने बताया कि धमकी देने वाले शख्स ने मुझसे कहा कि भाजपा और संघ के लोगों के साथ उठना बैठना बंद करो नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो.

कोतवाली पुलिस के पास उन सारे नंबर की डिटेल मौजूद है जिनसे बलियावी को धमकी दी गई. हालांकि खुद गुलाम रसूल बलियावी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, उक्त नंबर की जांच की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमबिहारपटनाजेडीयूपाकिस्ताननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?