लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार न तो गजनी की गाय हैं, न ही बकरी का मेमना, JDU विधायक ने तारीफ में लिखा फेसबुक पोस्ट 

By धीरज पाल | Updated: March 6, 2020 13:28 IST

जेडयू विधायक श्याम बहादुर सिंह अपने बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। श्याम बहादुर ने अपने फेसबुक वॉल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है।

Open in App
ठळक मुद्देआधुनिक बिहार के निर्माता नीतीश ने अब गाँव-गाँव में सड़क के किनारे वाले खेलने-पलने वाले को राज करना सीखा दिया है।

सिवान: बिहार के बड़हरिया से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक श्याम बहादुर सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, श्याम बहादुर सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है। इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि नीतीश कुमार न तो गजनी की गाय हैं न ही बकरी का मेमना है।

उन्होंने लिखा कि नीतीश चाणक्य की जमीन पर पला चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राट अशोक का वंशज है। जो खूनी बाघ और बकरी दोनों को एक ही घाट पर पानी पिलाने पर मजबूर कर देता है। नीतीश उसी चंद्रगुप्त की परंपरा का वाहक है जो हर बार सेल्यूक्स को पराजित करता है।

वहीं, विधायक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नीतीश की लाठी से न गजनी को उसकी अम्मा बचायेगी और न ही शुंगवंशी की तलवार काम आएगी। नीतीश ने सालों तक बिहार में संघियों की नाक में नथिया पहनाकर बुद्धिज्म की धून पर कत्थक कराया है। शताब्दियों से दबे बुद्धिज्म को आरएसएस की काट में खड़ा करने का काम किया है।...

देखिए विधायक श्याम बहादुर सिंह का फेसबुक पोस्ट..

नीतीश की लाठी दिमाग की बत्ती भी खोल देती है...

विधायक ने लिखा कि चिंता मत करिये, नीतीश की लाठी सिर्फ़ शरीर पर ही नहीं पड़ती है, बल्कि दिमाग की बती भी खोल देती है। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति गरमा सकती है। विधायक इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने लिखा कि मगध के प्रत्येक निरंकुश धनानंदों का अंत भी चंद्रगुप्त के वंशजों ने ही किया है। आधुनिक बिहार के निर्माता नीतीश ने अब गाँव-गाँव में सड़क के किनारे वाले खेलने-पलने वाले को राज करना सीखा दिया है। नीतीश न तो गजनी का मोहताज है न ही किसी शूंगवंशी का, नीतीश ने सदियों से दबे-कुचले हजारों सिपहसालारों की फौज खड़ी कर दी है जो हर हाल में नीतीश पर होने वाले हमलों को निष्प्रभावी कर देगी।

इसके अलावा जेडयू विधायक श्याम बहादुर सिंह ने एक और फोस्ट लिखकर नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि स्मार्ट विलेज, स्मार्ट गवर्नेंस, स्मार्ट टूरिज्म। यह तीन बातें मुख्यतः नीतीश कुमार के योगदान को समझने के लिए काफी है।

 

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया