लाइव न्यूज़ :

जेडीयू विधायक शशिभूषण हजारी का निधन, काफी समय से थे बीमार, लगातार तीन बार चुने गए थे विधायक

By अभिषेक पारीक | Updated: July 1, 2021 11:30 IST

जनता दल यूनाइटेड के विधायक शशिभूषण हजारी का गुरुवार को निधन हो गया। उनका दिल्ली में काफी समय से इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देजनता दल यूनाइटेड के विधायक शशिभूषण हजारी का गुरुवार को निधन हो गया। हजारी हेपेटाइटिस से पीड़ित थे और पिछले काफी समय से दिल्ली में इलाज चल रहा था। निधन की खबर मिलने के बाद जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। 

जनता दल यूनाइटेड के विधायक शशिभूषण हजारी का गुरुवार को निधन हो गया। उनका दिल्ली में काफी समय से इलाज चल रहा था। हजारी हेपेटाइटिस की बीमारी से पीड़ित थे और पिछले काफी समय से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। 55 साल के हजारी का गुरुवार तड़के इलाज के दौरान निधन हो गया।

हजारी बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विधायक चुने गए थे। वे तीसरी बार विधानसभा पहुंचे थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। हजारी बिहार सरकार में मंत्री भी रहे। 

सादगी के कारण लोकप्रिय थे

दरभंगा के कद्दावर नेता हजारी लोगों में अपनी सादगी के चलते काफी लोकप्रिय थे। जनता से जुड़ाव के कारण उन्हें बेहद पसंद किया जाता था। इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनका अलग-अलट पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा में पहुंचना था। 

लगातार तीन बार दर्ज की जीत

शशिभूषण हजारी ने 2010 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत दर्ज की थी।  महागठबंधन में रहते हुए 2015 में जेडीयू की टिकट से विधानसभा तक पहुंचे थे। जबकि पिछले साल उन्होंने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की थी। इस बार भी उन्होंने जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हजारी के निधन के समाचार से स्थानीय लोग भी काफी दुखी हैं। 

टॅग्स :बिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल