मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

By एस पी सिन्हा | Updated: April 6, 2026 16:15 IST2026-04-06T16:15:53+5:302026-04-06T16:15:53+5:30

निशांत को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लगातार जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार से मांग कर रहे हैं और पोस्टर के जरिए भी आवाज उठा रहे हैं। इसी बची आज एक बार फिर जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत को लेकर जोरदार नारे लगाए।

JDU leaders chanted "Nishant Kumar Zindabad" in the presence of Chief Minister Nitish Kumar; the CM, too, smiled | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशांत कुमार को बनाने की मांग को लेकर जदयू के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधायक आवासन योजना के तहत विधान परिषद के गेस्ट हाउस, कैंटीन, लाइब्रेरी और सामुदायिक केन्द्र का उद्घाटन करने पहुंचे तो जदयू के कार्यकर्ताओं ने निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए। यह सुनते ही कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराए। उन्होंने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मौजूद रहे।
 
दरअसल, जदयू कार्यकर्ताओं की मांग है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद अपने बेटे निशांत को सौंपे। निशांत को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लगातार जदयू कार्यकर्ता नीतीश कुमार से मांग कर रहे हैं और पोस्टर के जरिए भी आवाज उठा रहे हैं। इसी बची आज एक बार फिर जदयू कार्यकर्ताओं ने निशांत को लेकर जोरदार नारे लगाए। सियासी गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि निशांत कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले सकते हैं। वे पहले ही विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे चुके हैं, ऐसे में उनके मुख्यमंत्री पद छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार, खरमास के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना है। विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा और जदयू के बीच मंथन जारी है। गृह विभाग, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर अभी सहमति बननी बाकी है। इन सबके बीच निशांत कुमार के नाम की चर्चा तेज हो गई है, जिससे राज्य की सियासत और गर्मा गई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

वहीं, बिहार विधान परिषद के गेस्ट हाउस के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत अच्छा बना है। यहां की सुविधाओं का लाभ विधान परिषद के सदस्यों को मिलेगा। विधान परिषद का गेस्ट हाउस 5 मंजिला भवन है, जिसमें बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और इसके ऊपर 4 मंजिलों का निर्माण किया गया है। इस बिल्डिंग में 30 सुईट रूम, 4 लॉउन्ज, सेक्युरिटी लाउंज का निर्माण किया गया है। भवन में 8 व्यक्ति की क्षमता वाले लिफ्ट को इंस्टॉल किया गया है।

हर सुईट रूम में एक छोटा किचेन, ड्राईंग रूम और आराम करने के लिए एक कमरे का निर्माण किया गया है। जबकि कैंटीन के ग्राउंड फ्लोर और पहले फ्लोर पर कैंटीन, डायनिंग हॉल किचेन, रेस्ट रूम, पेन्ट्री, स्टोर, सर्विस ऐरिया, टॉयलेट का निर्माण किया गया है। लाइब्रेरी के पहले फ्लोर पर रिडिंग हॉल, लॉबी औप स्टोर का निर्माण किया गया है। सामुदायिक केंद्र भी बनाया गया है। इसके ग्राउंड फ्लोर और पहले फ्लोर पर हॉल, स्टोर, किचेन, लॉबी, टॉयलेट का निर्माण कराया गया है।

Web Title: JDU leaders chanted "Nishant Kumar Zindabad" in the presence of Chief Minister Nitish Kumar; the CM, too, smiled

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे