लाइव न्यूज़ :

नीतीश सरकार के शराबबंदी कानून पर जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने उठाया सवाल, कहा-बिहार में...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 10, 2022 17:50 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर मैं शराबबंदी के सफल होने का दावा करूं तो यह गलत होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आम जनता को जागरूक होना होगा। जनता जब तक नहीं चाहेगी तब तक शराबबंदी सफल नहीं होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू नेता ने कहा- जनता जब तक नहीं चाहेगी तब तक शराबबंदी सफल नहीं होगीउपेंद्र कुशवाहा ने कहा- बिहार में शराबबंदी असफल है बोले- सिर्फ सरकार के कहने से शराबबंदी सफल नहीं हो सकती है

पटना: बिहार में शराबबंदी को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सेक्यूलर के संरक्षक जीतन राम मांझी तो कईबार नीतीश सरकार को आईना दिखा चुके हैं और गरीबों पर होने वाली ज्यादती को भी बता चुके हैं। लेकिन अब जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी शराबबंदी पर सवाल उठाया है। 

कुशवाहा भी शराबबंदी कानून से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि बिहार में शराबबंदी असफल है और सरकार के चाहने भर से शराबबंदी नहीं हो सकती। कुशवाहा ने कहा कि अगर मैं शराबबंदी के सफल होने का दावा करूं तो यह गलत होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आम जनता को जागरूक होना होगा। जनता जब तक नहीं चाहेगी तब तक शराबबंदी सफल नहीं होगी। 

कुशवाहा ने कहा कि सिर्फ सरकार के कहने से शराबबंदी सफल नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि पीने और बेचने वालों के बीच एक कड़ी होती है। यह कड़ी तोड़ दिया जाए, तो ऐसे ही रास्ता रुक जाएगा। बिहार में शराब बिक्री बंद हो जाए तो लोग शराब पीना छोड़ देंगे। कुशवाहा ने कहा कि सरकार की तरफ से शराबबंदी को लेकर किए जा रहे दावे हकीकत से कोसों दूर है। राज्य में शराब बंदी लागू किए वर्षों बीत चुके हैं। इसके बावजूद हर जगह शराब मिल रही है।

इस तरह से उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान से नीतीश कुमार के दावे हवा हो गए हैं। इससे पहले जीतन राम मांझी ने थोड़ी-थोड़ी शराब पीने वालों की वकालत करते हुए कहा था कि शराबबंदी कानून के कारण कई ऐसे गरीब लोग जेल में बंद हैं जो आधा लीटर या क्वार्टर लीटर दारू पीकर पकड़े गए हैं। यह अन्याय है, ऐसा नहीं होना चाहिए इस पर समीक्षा होनी चाहिए। ऐसे लोगों को नहीं पकड़ना चाहिए।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाबिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों