बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है वाकयुद्ध का दौर, उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा पर किया पलटवार
By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2022 19:01 IST2022-08-14T18:55:32+5:302022-08-14T19:01:39+5:30
कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुशील मोदी जी का बयान कि "जद(यू) का राजद में विलय हो जाएगा, अत्यंत आपत्तिजनक ही नहीं अपमानजनक भी है।

बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है वाकयुद्ध का दौर, उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा पर किया पलटवार
पटना: बिहार में एनडीए गठबंधन टूटने के बाद से भाजपा और जदयू नेताओं के बीच छिडी वाकयुद्ध थमने का नाम नही ले रहा है। भाजपा और जदयू नेताओं के बीच वार और पलटवार अपने चरम पर है। इसी क्रम में अब जदयू नेता उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी पर वार किया है।
कुशवाहा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुशील मोदी जी का बयान कि "जद(यू) का राजद में विलय हो जाएगा, अत्यंत आपत्तिजनक ही नहीं अपमानजनक भी है। भाजपा के नेता लोग लगातार गलबज्जा कर रहें हैं कि भाजपा ने बड़ी कृपा की हमारी पार्टी और हमारे नेता पर, केन्द्र में मंत्री बनाया, मुख्यमंत्री बनाया।
जदयू नेता ने आगे कहा अरे भाजपाई भाईयों, जरा याद करो वर्ष 1995-96 के पहले का अपना इतिहास। तब देश में आप एक अछूत पार्टी के रूप में जाने जाते थे। कोई भी दल आप से दोस्ती नहीं करना चाहता था। ठीक उसी दौर में आपके लिए फरिश्ता बन कर आए समता पार्टी के तत्कालीन नेता श्रद्धेय स्व. जॉर्ज फर्नांडिस और नीतीश कुमार, जिन्होंने ने भाजपा के मुम्बई अधिवेशन में भाग लिया और तब समता पार्टी से गठबंधन की नींव पड़ी। भाजपा अछूत से छूत बनी।
कुशवाहा ने आगे कहा की अगर जॉर्ज फर्नांडिस और नीतीश कुमार की कृपा नहीं हुई रहती न, तो आज कोई अता पता नहीं रहता आपका। कृतघ्नता की सीमा पार गए, बयानवीरों। जरा सा भी कुछ बचा हो आपके अन्दर तो याद कीजिए 1995-96 के अपने इतिहास को। ऐसे देश जानता है कि आपकी पार्टी जब देश का इतिहास ही बदलने की घृणित कोशिश में लगी है तो पार्टी का इतिहास भुल गए तो कौन सी बड़ी बात हो गई।
.@SushilModi जी का बयान.......लगातार गलबज्जा.... मंत्री बनाया - मुख्यमंत्री बनाया।
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushJDU) August 14, 2022
अरे.....वर्ष 1995-96.....अछुत....अगर जॉर्ज - नीतीश की कृपा नहीं हुई रहती न, तो आज कोई अतापता.....आपकी पार्टी जब देश का इतिहास ही बदलने की घृणित कोशिश में लगी है...भुल गए तो कौन सी बड़ी बात हो गई। pic.twitter.com/t7CoNoddCq