लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र की स्थिति पर बोले JDU नेता- उद्धव ठाकरे की कमजोरी के कारण पार्टी में है टूट की स्थिति

By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2022 20:29 IST

बिहार के उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जदयू में आपको कोई संकेत मिला है कि टूट हो रही है? विजेंद्र यादव ने कहा कि हमको भी खबर आती है कि आप हमारी पार्टी को तोड़ने में लगे हैं। वहीं एनडीए में जारी घमासान पर उन्होंने कहा कि पत्नी से खटपट हो जाता है तो परिवार टूट जाता है क्या?

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जब गठबंधन में हैं तो जदयू और भाजपा पति-पत्नी की ही तरह हैं ना। सब एकजुट है।उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे पर हमारी राय भाजपा से अलग है लेकिन एनडीए एकजुट है।

पटना: महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के उर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि किसी पार्टी में नेता के खिलाफ विद्रोह हो रहा है, तो वह उनकी आंतरिक मसला है। शिवसेना अध्यक्ष को मामले की गंभीरता पर ध्यान देना चाहिए। नेता की कमजोरी की वजह से पार्टी में टूट की स्थिति है।

वहीं, जदयू में टूट को लेकर पूछे गये सवाल पर मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि शिवसेना से जदयू की तुलना करना ठीक नहीं है। वो मुंबई है और ये पटना है। दोनों में आसमान जमीन की अंतर है। जदयू में टूट की खबर निराधार है। हमारे पार्टी के एक नेता हैं नीतीश कुमार। जदयू का हर नेता पार्टी के लिए वफादार है। उन्होंने कहा कि जदयू वन मैन, वन पार्टी और वन नेता वाली पार्टी है। 

उन्होंने कहा कि जदयू में आपको कोई संकेत मिला है कि टूट हो रही है? विजेंद्र यादव ने कहा कि हमको भी खबर आती है कि आप हमारी पार्टी को तोड़ने में लगे हैं। वहीं एनडीए में जारी घमासान पर उन्होंने कहा कि पत्नी से खटपट हो जाता है तो परिवार टूट जाता है क्या? उन्होंने कहा कि जब गठबंधन में हैं तो जदयू और भाजपा पति-पत्नी की ही तरह हैं ना। सब एकजुट है। पति-पत्नी में खट-पट होते रहती है। जिस तरह खटपट होने से कभी शादी नहीं टूटता है। उसी तरह कुछ खटपट होने से एनडीए नहीं टूटेगी। 

उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दे पर हमारी राय भाजपा से अलग है। लेकिन एनडीए एकजुट है। आरसीपी सिंह के सवाल पर विजेंद्र यादव ने कहा कि आरसीपी सिंह अभी तो जदयू के सदस्य हैं। काहे उनकी चर्चा कर रहे हैं। लेकिन कोई पार्टी के खिलाफ काम करेगा तो उसको पार्टी से निष्कासित किया जायेगा। हर किसी को पार्टी के नियम-कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा। नीतीश कुमार सर्वमान्य नेता हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में महाराष्ट्र वाली स्थिति कभी नहीं हो सकती है। गठबंधन में कोई पार्टी किसी की गुलामी नहीं करती है। समन्वय के आधार पर सरकार चलती है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रजेडीयूबिहारBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं