लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में उठी बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, JDU नेता रामनाथ ठाकुर ने गिनाई खामियां

By भाषा | Updated: July 19, 2019 13:32 IST

Open in App

बिहार में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग करते हुए राज्यसभा में शुक्रवार को कुछ सदस्यों ने केंद्र से राज्य सरकार तथा पड़ोसी देश नेपाल के साथ मिल कर हर साल आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का अनुरोध किया। शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए जदयू के रामनाथ ठाकुर ने कहा ‘‘बिहार के 12 जिले, 571 पंचायतें और 80 प्रखंड भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों का जीना दूभर हो रहा है। हर ओर पानी ही पानी है और बीमारियां फैल रही हैं।’’

ठाकुर ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच ऊंचे बांध का निर्माण होना था लेकिन यह परियोजना लंबे समय से अटकी हुई है। ऊंचे बांध के निर्माण से राज्य में हर साल आने वाली बाढ़ पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस बारे में पड़ोसी देश नेपाल से संपर्क कर परियोजना को शीघ्र अमल में लाने तथा बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया।

इसी मुद्दे पर भाजपा के सी पी ठाकुर ने कहा कि उत्तर बिहार के 16 जिलों में बाढ़ का पानी भरा है और करीब 26 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। राज्य को हर साल इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। ठाकुर ने कहा ‘‘बहुत पहले तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम ने नक्शे सामने रख कर नदियों के उद्गम और प्रवाह का जिक्र करते हुए बताया था कि इस प्राकृतिक आपदा का हल असंभव नहीं है। इसके लिए नदियों को जोड़ना जरूरी है ताकि बारिश के दिनों में नदियों में आया अतिरिक्त पानी सूखे वाले इलाकों में भेजा जा सके।’’

ठाकुर ने नदी जोड़ो परियोजना पर काम में तेजी लाने, बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने और केंद्र सरकार से राज्य सरकार तथा नेपाल सरकार के साथ मिल कर बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने का अनुरोध किया।

सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि प्राकृतिक आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की कोई व्यवस्था नहीं है लेकिन इसे ‘‘दुर्लभ से दुर्लभतम’’ घोषित करने का प्रावधान है। विभिन्न दलों के सदस्यों ने बिहार में बाढ़ के मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। गौरतलब है कि नेपाल से निकलने वाली कई छोटी बड़ी नदियां बिहार में आती हैं और गंगा नदी में मिलती हैं। बारिश से इन नदियों का जल स्तर बढ़ जाता है और बाढ़ का कारण बनता है। 

टॅग्स :बिहारराज्य सभासंसदनीतीश कुमारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया