लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों की बैठक को जदयू ने बताया एक ऐतिहासिक पल, जानें क्या है मुख्य एजेंडा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2023 16:19 IST

बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक को लेकर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि ये एक ऐतिहासिक पल है और नीतीश कुमार की पहल पर विपक्ष के लोग आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस बैठक का मेन एजेंडा ये है कि कैसे सभी दल मिलकर भाजपा का मुकाबला करें?विपक्षी दलों के जो नेता आए हैं, उन सभी के मन में मिलकर लड़ने की बात है।विजय चौधरी ने कहा कि सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा की वापसी संभव नहीं है।

पटना:बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर होने वाली बैठक को लेकर वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि ये एक ऐतिहासिक पल है और नीतीश कुमार की पहल पर विपक्ष के लोग आए हैं। ये एक गौरव की बात है। इस बैठक का मेन एजेंडा ये है कि कैसे सभी दल मिलकर भाजपा का मुकाबला करें? विपक्षी दलों के जो नेता आए हैं, उन सभी के मन में मिलकर लड़ने की बात है।

विजय चौधरी ने कहा कि सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा की वापसी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी दल मिलकर कैसे चुनाव लड़ सकते हैं, इसी पर 23 जून को पटना में होने वाली बैठक में चर्चा होगी। वित्त मंत्री ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक पहल है, मुख्यमंत्री नीतीश की पहल पर विपक्ष के लोग आए हैं पटना, सब लोग मिलकर भाजपा का मुकाबला कैसे करें? ये एजेंडा है, जो लोग आ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि उनके मन में भी मिलकर लड़ने की बात है। देश की जनता समझ चुकी है। विजय चौधरी ने कहा कि अगर विकल्प देने की भावना सही है तो रास्ता खुद ही निकल जाएगा। 

विपक्ष के पीएम उम्मीदवार के सवाल पर विजय चैधरी ने कहा कि कल तक भाजपा के लोग कहते थे कि पीएम पद का कोई विकल्प नहीं है। लेकिन पहले पीएम पद की रिक्ति पर चर्चा होगी, तभी तो नियुक्ति होगी। हालांकि सीएम नीतीश कुमार खुद कह चुके हैं कि वे पीएम पद के उम्मीदवार नहीं हैं।

 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया