लाइव न्यूज़ :

2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा, बिहार से बड़का झूट्ठा पार्टी को जीरो सीट, ललन सिंह ने पलटवार अमित शाह पर किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 3, 2023 15:42 IST

देश के गृहमंत्री अमित शाह जी, नवादा में आपके भाषण से स्पष्ट है कि बड़का झूट्ठा पार्टी (भाजपा) हताश हो गई है और बौखलाहट में है।

Open in App
ठळक मुद्देआगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया।भाजपा राज्यपाल जैसे पद का दुरुपयोग कर रही है।बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में लोग गवाह हैं।

पटनाः केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बिहार के नवादा में दिए गए भाषण पर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया।

 

उन्होंने ट्वीट के माध्यम से कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह जी, नवादा में आपके भाषण से स्पष्ट है कि बड़का झूट्ठा पार्टी (भाजपा) हताश हो गई है और बौखलाहट में है। आप महामहिम राज्यपाल से रोज दिन में 10 बार बात कीजिए हम लोगों को क्यों तकलीफ होगी...? उन्होंने कहा कि भाजपा राज्यपाल जैसे पद का दुरुपयोग कर रही है। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होने वाला।

ललन सिंह ने एक के बाद एक दो ट्वीट किए। उन्होंने अपए दूसरे ट्वीट में कहा कि बंगाल, केरल और महाराष्ट्र में लोग गवाह हैं, सब देख चुके हैं कि राज्यपाल जैसी संस्था का राजनीतिक उपयोग अपलोग किस तरह करते हैं। आप चाहें तो 2024 लोकसभा चुनाव तक अपना आवास राजभवन में ही रख लीजिए। परिणाम आपको 2015 वाला ही मिलेगा।

2024 में भाजपा मुक्त भारत होगा, बिहार से बड़का झुट्ठा पार्टी को शून्य ही मिलेगा। गृह मंत्री जी, जुमलों और झूठे वादों के कारण भाजपा ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है। चुनाव पूर्व जनता से किए गए वादों को सत्ता में पहुंचते जुमला कहते हैं, महंगाई पर चर्चा नहीं होती है।

बेरोजगारी दूर करना तो छोड़िए सब सरकारी सेवाओं में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लगा देना और देश के सबसे बड़े ₹ 81000 करोड़ के कॉर्पोरेट घोटाले पर मौन व्रत धारण कर लेने वाली पार्टी की तरफ कोई देखेगा भी क्यों? और हां, आपके पास कोई आवेदन लेकर गया है क्या कभी?

भाजपा के साथ जाने की सोचने की बात ही छोड़ दीजिए। बड़का झूठा पार्टी एक डूबती नाव है, जिसका 2024 में डूबना निश्चित है। बता दें कि अमित शाह दो दिन की यात्रा पर बिहार पहुंचे थे। सासाराम और नवादा में उनका कार्यक्रम होना था। सासाराम में फैली हिंसा के बाद उसे कैंसिल कर दिया गया और अमित शाह ने महज नवादा में ही अपनी जनसभा की।

अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने कहा कि हिंसा को लेकर मैंने राज्यपाल से बात की तो ललन बाबू को बुरा लग गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि चुनाव परिणाम के बाद भी नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद ही रहेंगे।

टॅग्स :बिहारपटनालोकसभा चुनाव 2024Rajiv Ranjan Singhअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल