लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: नीतीश कुमार की पार्टी JDU लड़ेगी सभी 70 सीटों पर चुनाव, बीजेपी-आप को देगी टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 24, 2019 11:44 IST

जनता दल यूनाइडेट (JDU) ने इस वर्ष नौ जून को हुई कार्यकारिणी की बैठक में फैसला किया था कि पार्टी का सिर्फ बिहार में भाजपा से गठबंधन होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे पार्टी अपने विस्तार के लिए दिल्ली के अलावा झारखंड विधानसभा चुनाव में भी अकेले उतरने की तैयारी में है।जनता दल यूनाईटेड जम्मू कश्मीर में प्रखंड विकास परिषद (बीडीसी) के आगामी चुनाव में हिस्सा लेगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड (जेडीयू) सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में जेडीयू का सांगठनिक चुनाव हुआ है। जेडीयू की नजरें पूर्वांचल वोटों पर है। 

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 7 सीटें जीतने के बाद जेडीयू उत्साहित है। पार्टी अपने विस्तार के लिए दिल्ली के अलावा झारखंड विधानसभा चुनाव में भी अकेले उतरने की तैयारी में है।

इसके अलावा जनता दल यूनाईटेड जम्मू कश्मीर में प्रखंड विकास परिषद (बीडीसी) के आगामी चुनाव में हिस्सा लेगा। 316 बीडीसी के लिए चुनाव के कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा होगी। जम्मू कश्मीर को 31 अक्टूबर को औपचारिक रूप से संघशासित प्रदेश घोषित करने से पहले ये चुनाव पूरे कर लिये जायेंगे।

चुनाव आयोग ने जदयू को झारखंड में ‘ट्रैक्टर चलाता किसान’ चुनाव चिह्न दिया

नीतीश कुमार से मुलाकात करते दिल्ली जदयू के अध्यक्ष दयानंद राय। " title="नीतीश कुमार से मुलाकात करते दिल्ली जदयू के अध्यक्ष दयानंद राय। "/>
नीतीश कुमार से मुलाकात करते दिल्ली जदयू के अध्यक्ष दयानंद राय।
चुनाव आयोग ने जेडीयू को झारखंड में ‘ट्रैक्टर चलाता किसान’ चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। जेडीयू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की आपत्ति पर राज्य में तीर का अपना चुनाव चिह्न वापस लिये जाने के बाद छह सितंबर को चुनाव आयोग से ट्रैक्टर पर बैठे किसान का चुनाव चिह्न मांगा था।  इस वर्ष जून में चुनाव आयोग ने बिहार में जदयू की शिकायत पर झामुमो का तीर-धनुष का चुनाव चिह्न जब्त कर लिया था और उसी के बदले में झामुमो ने जदयू के खिलाफ चुनाव आयोग में ऐसी ही शिकायत झारखंड के लिए की थी।

बता दें कि जेडीयू ने इस वर्ष नौ जून को हुई कार्यकारिणी की बैठक में फैसला किया था कि पार्टी का सिर्फ बिहार में भाजपा से गठबंधन होगा। झारखंड में इस वर्ष अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९नीतीश कुमारजेडीयूझारखंड विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे