लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार को झटका, झारखंड, महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए ‘तीर’ चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकता जदयू : आयोग

By भाषा | Updated: August 26, 2019 15:31 IST

चुनाव आयोग ने इससे पहले जदयू को एक नियम के तहत दोनों राज्यों में अपने चुनाव चिह्न का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ने की छूट दी थी। लेकिन अब यह छूट वापस ले ली गई है क्योंकि झामुमो ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाते हुए कहा था कि चुनाव चिह्नों की समानता से मतदाता भ्रमित हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू, झामुमो और शिवसेना क्रमश: बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टियां हैं। मार्च में आयोग ने आदेश दिया था कि झामुमो और शिवसेना बिहार में अपने चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

चुनाव आयोग ने कहा है कि जनता दल (यूनाइटेड) झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने के लिए ‘तीर’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकता क्योंकि यह दोनों राज्यों में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) तथा शिवसेना द्वारा इस्तेमाल किये जाने वाले चुनाव चिह्न ‘धनुष और बाण’ से मिलता-जुलता है।

चुनाव आयोग ने इससे पहले जदयू को एक नियम के तहत दोनों राज्यों में अपने चुनाव चिह्न का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ने की छूट दी थी। लेकिन अब यह छूट वापस ले ली गई है क्योंकि झामुमो ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाते हुए कहा था कि चुनाव चिह्नों की समानता से मतदाता भ्रमित हो सकते हैं।

जदयू, झामुमो और शिवसेना क्रमश: बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र की क्षेत्रीय पार्टियां हैं। चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को जारी अपने आदेश में कहा था, ‘‘इस मामले में सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आयोग ने जदयू को निर्देश दिया है उसे चुनाव चिह्न आदेश के पैरा 10 के तहत झारखंड और महाराष्ट्र में अब से उसके निर्धारित चुनाव चिह्न ‘तीर’ पर चुनाव लड़ने की छूट नहीं दी जाएगी।’’

इस साल मार्च में आयोग ने आदेश दिया था कि झामुमो और शिवसेना बिहार में अपने चुनाव चिह्न का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यह फैसला इस साल जनवरी में जदयू की चुनाव आयोग से गुहार के बाद आया था। आयोग ने कहा कि आठ मार्च, 2019 के आदेश में जो कहा गया था वह अब भी लागू होगा। और यही चीज महाराष्ट्र में भी लागू होगी जहां शिवसेना को ‘धनुष और बाण’ का चुनाव चिह्न आवंटित है। 

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहारझारखंडमहाराष्ट्रनीतीश कुमारशिबू सोरेनउद्धव ठाकरेजेडीयूशिव सेनाझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है