JDU Bihar: जदयू ने 115 सदस्यों की नई कमेटी का किया ऐलान, 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता और 1 कोषाध्यक्ष, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2024 17:53 IST2024-08-24T17:45:15+5:302024-08-24T17:53:26+5:30

JDU Bihar: 2023 में जदयू ने 251 पदाधिकारियों वाली जंबोजेट प्रदेश कमेटी का ऐलान किया था, जिसमें 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 नेताओं और 11 प्रवक्ता बनाए गए थे।

JDU Bihar cm nitish kumar announced new committee 115 members 10 vice presidents 49 general secretaries 46 secretaries, 9 spokespersons 1 treasurer | JDU Bihar: जदयू ने 115 सदस्यों की नई कमेटी का किया ऐलान, 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता और 1 कोषाध्यक्ष, देखें लिस्ट

file photo

HighlightsJDU Bihar: जदयू के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है। JDU Bihar: 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है।JDU Bihar: एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का ऐलान कर दिया गया।

पटनाः बिहार में सत्तारूढ़ जदयू ने शनिवार को बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग कर दिया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया। लेकिन प्रदेश कमेटी को भंग करने के एक घंटे के भीतर ही नई प्रदेश कमेटी का ऐलान कर दिया गया। पार्टी के 115 नेताओं को अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है। इस दौरान जदयू ने अपनी प्रदेश कमेटी से करीब डेढ़ सौ नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। नई कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई है।

बता दें कि 2023 में जदयू ने 251 पदाधिकारियों वाली जंबोजेट प्रदेश कमेटी का ऐलान किया था, जिसमें 20 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 114 नेताओं और 11 प्रवक्ता बनाए गए थे। बाद में भी कुछ पदाधिकारियों और प्रवक्ताओं को जोड़ा गया। कुल मिलाकर जदयू के करीब 260 प्रदेश पदाधिकारी थे। प्रदेश कमेटी का कार्यकाल अमूमन तीन साल का होता है।

लेकिन 15 महीने में ही उस कमेटी को भंग कर दिया गया। जदयू के द्वारा शनिवार को घोषित की गई नई प्रदेश कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 49 प्रदेश महासचिव, 46 प्रदेश सचिव, 9 प्रवक्ता और एक कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी ने 260 पदाधिकारियों वाली पुरानी सूची में से करीब 75 नेताओं को ही नयी कमेटी में जगह दी है। जबकि करीब दो सौ प्रदेश पदाधिकारियों की छुट्टी कर दी है।

Web Title: JDU Bihar cm nitish kumar announced new committee 115 members 10 vice presidents 49 general secretaries 46 secretaries, 9 spokespersons 1 treasurer

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे