लाइव न्यूज़ :

कौन हैं चंदेश्वर चंद्रवंशी?, उमेश कुशवाहा की जगह होंगे बिहार जदयू प्रदेश अध्यक्ष

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2026 16:37 IST

वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में संगठन को सक्रिय रखने की कोशिश की, लेकिन हाल के दिनों में पार्टी के भीतर बदलाव की चर्चा होने लगी है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है।जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।चंदेश्वर चंद्रवंशी पार्टी के अनुभवी नेता माने जाते हैं और जहानाबाद सहित मगध क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ रही है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार प्रदेश इकाई में जल्द ही बड़ा संगठनात्मक बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अब नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में उनकी जगह नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इसमें कई नामों की चर्चा तेज है जिसमें जदयू द्वारा वरिष्ठता, संगठनात्मक अनुभव, जाति समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को भी ध्यान में रखा जाएगा। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का यह बदलाव ऐसे समय पर प्रस्तावित है, जब जदयू आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी तैयारियों में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार पार्टी नेतृत्व का मानना है कि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने, सामाजिक समीकरण साधने तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिए नेतृत्व में बदलाव जरूरी है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिन नेताओं के नाम की चर्चा रेस में है, उसमें जहानाबाद के पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार चंदेश्वर चंद्रवंशी पार्टी के अनुभवी नेता माने जाते हैं और जहानाबाद सहित मगध क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ रही है। वे सांसद रह चुके हैं और संगठनात्मक मामलों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनका अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन जदयू को नई दिशा देने में मददगार साबित हो सकता है।

ऐसे में उन्हें पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर मुहर लग सकती है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपने कार्यकाल में संगठन को सक्रिय रखने की कोशिश की, लेकिन हाल के दिनों में पार्टी के भीतर बदलाव की चर्चा होने लगी है।

माना जा रहा है कि यह बदलाव किसी असंतोष से ज्यादा रणनीतिक पुनर्गठन का हिस्सा है। इसमें नए चेहरे को पार्टी की कमान देने की रणनीति बनेगी। हालांकि, अभी तक पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों का कहना है कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव को लेकर औपचारिक ऐलान हो सकता है। यह फेरबदल बिहार की राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है और आने वाले समय में जदयू की रणनीति को साफ तौर पर दर्शाएगा। नीतीश कुमार का यह कदम जदयू को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक लड़ाइयों के लिए तैयार करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग