उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा से गठबंधन संबंधी चर्चा के लिए जदयू ने आरसीपी सिंह को अधिकृत किया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 16:26 IST2021-09-28T16:26:55+5:302021-09-28T16:26:55+5:30

JDU authorizes RCP Singh to discuss alliance with BJP in Uttar Pradesh elections | उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा से गठबंधन संबंधी चर्चा के लिए जदयू ने आरसीपी सिंह को अधिकृत किया

उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा से गठबंधन संबंधी चर्चा के लिए जदयू ने आरसीपी सिंह को अधिकृत किया

नयी दिल्ली, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन के बारे में चर्चा करने की जिम्मेदारी जनता दल (यूनाइटेड) ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री आर सी पी सिंह को सौंपी है।

पार्टी की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि जदयू अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ‘लल्लन सिंह’ ने इस बाबत बैठक की थी। बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी शामिल हुए।

पहले लल्लन सिंह ने कहा था कि पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनिंदा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा था कि पार्टी भाजपा नीत राजग के हिस्से के तौर पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन यदि गठबंधन पर बात नहीं बनी तो वह अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

वक्तव्य में बताया गया कि इस बारे भाजपा नेताओं से जदयू की ओर से आर सी पी सिंह बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: JDU authorizes RCP Singh to discuss alliance with BJP in Uttar Pradesh elections

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे