लाइव न्यूज़ :

जेडीएस के बागी गुट ने नानू को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया, ‘इंडिया’ गठबंधन को समर्थन दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2023 21:12 IST

जद (एस) से निष्कासित सी.एम. इब्राहिम जैसे नेताओं की अगुवाई वाले बागी गुट ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के स्थान पर पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष नानू को अपना नेता चुना है। 

Open in App
ठळक मुद्देबागी गुट ने पार्टी के निष्कासित नेता सी.के. नानू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कियाइसके साथ ही ‘इंडिया’ गठबंधन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया हैपार्टी पर अपना दावा ठोकने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाने का भी फैसला किया

बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) के बागी गुट ने पार्टी के निष्कासित नेता सी.के. नानू को सोमवार को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया। बागी गुट ने ‘इंडिया’ गठबंधन को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। जद (एस) से निष्कासित सी.एम. इब्राहिम जैसे नेताओं की अगुवाई वाले बागी गुट ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के स्थान पर पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष नानू को अपना नेता चुना है। 

केरल के पूर्व मंत्री नानू द्वारा यहां बुलाई गई एक ‘‘पूर्ण बैठक’’ में खुद को ‘‘असली जद (एस)’’ बताने वाले बागी खेमे ने देवेगौड़ा के भाजपा नीत राजग में शामिल होने के फैसले का विरोध जताया और विपक्षी दलों के ‘इंडिया’ गठबंधन को समर्थन की घोषणा की। बागी गुट ने निर्वाचन आयोग के पास जाने और पार्टी पर अपना दावा ठोकने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाने का भी फैसला किया है। 

देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जद (एस) ने शनिवार को बगावती तेवर अपनाने वाले इब्राहिम और नानू को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री इब्राहिम ने कहा, ‘‘दो सीट (लोकसभा में) और अपने बच्चों के हित के लिए 92 साल की उम्र में आपने (देवेगौड़ा) विचारधारा का त्याग कर दिया।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उन्हें (देवेगौड़ा) तीन बार मौका दिया - 16 अक्टूबर को हमने यहां एक बैठक की, नौ नवंबर को हमने केरल में एक बैठक की और अपना (भाजपा के साथ जाने का) फैसला बदलने का अनुरोध किया, लेकिन आपने (गौड़ा) ऐसा नहीं किया। आज (11 दिसंबर को) आखिरकार बेंगलुरु में एक पूर्ण बैठक में, हमने उन्हें (देवेगौड़ा) अध्यक्ष पद से हटा दिया है और नानू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। हमने उन्हें सभी राज्य समितियों के गठन की शक्तियां दी हैं।’’ 

इब्राहिम ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में देवेगौड़ा ने पार्टी की ‘‘धर्मनिरपेक्ष विचारधारा’’ के खिलाफ निर्णय लिया। इब्राहिम ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी का संविधान कहता है कि किसी भी सांप्रदायिक पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं होना चाहिए, यदि ऐसे संबंध हैं, तो ऐसा व्यक्ति जद (एस) का सदस्य नहीं हो सकता है। चूंकि देवेगौड़ा विचारधारा के खिलाफ गए हैं, इसलिए आज पूर्ण सत्र में उन्हें हटा दिया गया और उनकी जगह नए अध्यक्ष को नियुक्त किया गया।” 

इब्राहिम ने दावा किया कि पूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के नेताओं ने भाग लिया और पार्टी मामलों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक में मैं और नादगौड़ा, महिमा पटेल जैसे समान विचारधारा वाले नेता और पांच विधायक मौजूद थे। मेरे बुलाए बिना ही पांच विधायक आए थे, मैं अब उनके नाम उजागर नहीं करना चाहता।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं विधायकों की संख्या 12 होने तक इंतजार करूंगा, जब हमारे पक्ष में 12 विधायक हो जाएंगे, तो विधायक विधानसभा में अपना नया नेता (कुमारस्वामी की जगह) चुन लेंगे।’’ 

खबर - पीटीआई भाषा

टॅग्स :जनता दल (सेकुलर)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया