जद(एस) के विधान परिषद सदस्य संदेश नागराज भाजपा में शामिल होंगे
By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:01 IST2021-10-01T21:01:55+5:302021-10-01T21:01:55+5:30

जद(एस) के विधान परिषद सदस्य संदेश नागराज भाजपा में शामिल होंगे
बेंगलुरु, एक अक्टूबर जनता दल (सेक्युलर) के विधान परिषद सदस्य एवं कन्नड़ फिल्म निर्माता संदेश नागराज ने शुक्रवार को कहा कि वह भाजपा में शामिल होंगे।
नागराज ने कहा, ''मैं पिछले डेढ़ साल से जद (एस) के संपर्क में नहीं हूं, हालांकि मैं पांच जनवरी 2022 तक जद (एस) का विधान परिषद सदस्य हूं और इसमें कोई शक नहीं है। अगला कदम क्या होगा... देखते हैं कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा क्या फैसला लेते हैं।''
भाजपा प्रदेश कार्यालय में नागराज ने संवाददाताओं से कहा, '' मैं भाजपा में आउंगा और इसमें कोई संदेह नहीं है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।