लाइव न्यूज़ :

जदएस ने कुमारस्वामी पर नस्ली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस विधायक के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की

By भाषा | Updated: April 5, 2021 22:53 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अप्रैल जनता दल सेकुलर (जदएस) ने उसके नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के विरूद्ध कथित रूप से नस्लीय टिप्पणियां करने को लेकर कांग्रेस विधायक बी जेड जमीर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सोमवार को मांग की।

बेंगलुरु युवा जदएस के सदस्यों ने आज यहां पुलिस आयुक्त कमल पंत से भेंट की और उन्हें खान के विरूद्ध शिकायत सौंपी ।

शिकायत में उन्होंने खान पर 30 मार्च की एक जनसभा में कुमारस्वामी के खिलाफ नस्ली टिप्पणियां करने का आरोप लगाया।

बीदर जिले के बसावकल्याण विधानसभा सीट पर उपचुनाव से जुड़ी एक सभा में चामराजपेटे के विधायक ने कुमारस्वामी को ऊर्दू में कथित तौर पर ‘‘काला कुमारस्वामी’’ कहा था।

जदएस ने पुलिस आयुक्त को शिकायत के साथ खान के भाषण वाली सीडी भी सौंपी है।

कर्नाटक में बेलगाम लोकसभा सीट और बसावकल्याण एवं मास्की विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को उपचुनाव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो