लाइव न्यूज़ :

जदएस ने विधानसभा उपचुनाव में हार के लिए कई कारणों को बताया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: November 11, 2020 18:54 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 नवंबर जनता दल (सेकुलर) के कर्नाटक प्रमुख एच के कुमारस्वामी ने बुधवार को कहा कि दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के वास्ते पार्टी को और संगठित किया जा सकता था। इस उपचुनाव में पार्टी ने निराशाजनक प्रदर्शन किया है।

क्षेत्रीय पार्टी सिरा और राजराजेश्वरी (आआर) नगर उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रही, बावजूद इसके कि इन दोनों सीटों पर पार्टी के मूल समर्थन आधार वोक्कालिगा की अच्छी आबादी है। पार्टी 2018 के विधानसभा चुनाव में मिले मतों का 50 फीसदी भी हासिल नहीं कर पाई है।

कुमारस्वामी ने पीटीआई-भाषा से कहा, " जी हां (प्रचार शुरू करने और प्रत्याशी का ऐलान करने में) देरी हुई। हम और संगठित हो सकते थे, मगर आर्थिक मुद्दे भी थे। "

उन्होंने कहा कि उपचुनाव में "विकास और काम कराने के खातिर" लोग आमतौर पर सत्तारूढ़ पार्टी का साथ देते हैं।

कुमारस्वामी ने कहा, " विधानसभा चुनाव के लिए दो साल से ज्यादा का समय है। हम योजनाबद्घ तरीके से संगठित होंगे। नतीजों को लेकर दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है। "

जदएस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी मंगलवार को कहा था कि किसी राजनीतिक पार्टी के लिए उपचुनाव कोई मानक नहीं है और वह अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देंगे।

जदएस को 2018 के विधानसभा चुनाव में सिरा सीट पर 74,338 वोट मिले थे, लेकिन वह इस बार तीसरे स्थान पर रही। पार्टी ने यहां से दिवंगत विधायक सत्यनारायण (जिनके निधन की वजह से उपचुनाव हुआ है) की पत्नी अम्माजम्मा को टिकट दिया था। उन्हें सिर्फ 36,783 वोट मिले।

वहीं आरआर नगर सीट पर पार्टी के वी कृष्णमूर्ति 10,269 मत ही हासिल कर पाए। 2018 में इस सीट से पार्टी के प्रत्याशी को 60,360 वोट मिले थे।

भाजपा उम्मीदवारों ने तीन नवंबर को हुए उपचुनाव में इन दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है