लाइव न्यूज़ :

JDS ने मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर कसा तंज- असंतुष्ट विधायकों के लिए विमान, बाढ़ पीड़ितों के लिए हेलीकॉप्टर भी नहीं

By भाषा | Updated: August 8, 2019 16:54 IST

जनता दल (सेक्युलर) ने ट्वीट किया, ‘‘आप (कांग्रेस और जद(एस) के) असंतुष्ट विधायकों को ले जाने के लिए विशेष विमान का प्रबंध कर सकते हैं लेकिन आप बाढ़ के कारण जान गंवा रहे गरीब लोगों के लिए हेलीकॉप्टर का प्रबंध नहीं कर सकते।’’

Open in App
ठळक मुद्देजनता दल (सेक्युलर) ने कर्नाटक में बाढ़ से निपटने को लेकर भाजपा सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने असंतुष्ट विधायकों को मुंबई ले जाने के लिए विशेष विमानों का प्रबंध किया था लेकिन वह बाढ़ पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तपार्टी ने आरोप लगाया कि असंतुष्ट विधायकों के ठहरने का प्रबंध मुंबई के पांच सितारा होटल में कराने वाले लोग गरीबों को भोजन मुहैया कराने के लिए केंद्र भी नहीं बना सके।

जनता दल (सेक्युलर) ने कर्नाटक में बाढ़ से निपटने को लेकर भाजपा सरकार पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने असंतुष्ट विधायकों को मुंबई ले जाने के लिए विशेष विमानों का प्रबंध किया था लेकिन वह बाढ़ पीड़ितों को बाहर निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात नहीं कर सकती।जनता दल (सेक्युलर) ने ट्वीट किया, ‘‘आप (कांग्रेस और जद(एस) के) असंतुष्ट विधायकों को ले जाने के लिए विशेष विमान का प्रबंध कर सकते हैं लेकिन आप बाढ़ के कारण जान गंवा रहे गरीब लोगों के लिए हेलीकॉप्टर का प्रबंध नहीं कर सकते।’’पार्टी ने आरोप लगाया कि असंतुष्ट विधायकों के ठहरने का प्रबंध मुंबई के पांच सितारा होटल में कराने वाले लोग गरीबों को भोजन मुहैया कराने के लिए केंद्र भी नहीं बना सके। जद(एस) ने कहा, ‘‘लाखों लोगों को पीड़ा में देखकर क्या आपको खुशी मिलती है? क्या इसी लिए आपने अच्छा काम कर रही सरकार को अपदस्थ किया? ताकि लोगों को पीड़ा हो? आपको शर्म आनी चाहिए!’’असंतुष्ट विधायकों के इस्तीफे के बाद एच डी कुमारस्वामी नीत कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार पिछले महीने गिर गई थी। इसके बाद भाजपा ने सरकार बनाने का दावा किया था और बी एस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। उनकी सरकार ने बाद में बहुमत साबित किया था।कर्नाटक के बाढ़ एवं वर्षा प्रभावित इलाकों से अभी तक करीब 44,000 लोगों को बचाया गया है। यहां बारिश के प्रकोप के कारण नौ लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे अधिक प्रभावित बेलगावी जिले से 40,180 लोगों को बचाया गया है। जिले में छह लोगों की मौत हो चुकी है।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, उत्तर कन्नड़ जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। यहां से अभी तक 3,088 लोगों को बाहर निकाला गया है। 

टॅग्स :जनता दल (सेकुलर)बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया