लाइव न्यूज़ :

जद (एस) उपचुनाव नहीं लड़ रहा है क्योंकि वह चाहता है कि उसका वोट भाजपा को मिले : सिद्धरमैया

By भाषा | Updated: February 11, 2021 16:27 IST

Open in App

हुबली, 11 फरवरी कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि जद (एस) उत्तर कर्नाटक में आगामी विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव इसलिए नहीं लड़ रहा है क्योंकि पार्टी चाहती है कि उसका वोट सत्तारूढ़ भाजपा को मिल जाए।

जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि उसके पास उपचुनाव लड़ने के लिए धन नहीं है।

बेलगाम (बेलगावी) लोकसभा और बसवकल्याण, सिंद्गी तथा मस्की विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होने वाले हैं और जल्द ही चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इन क्षेत्रों में जद (एस) मजबूत नहीं है।

उन्होंने दावा किया, "वे चाहते हैं कि उनके वोट भी भाजपा को मिल जाएं। इसलिए, जद (एस) चुनाव नहीं लड़ रहा है।"

गौरतलब है कि जद (एस) के एमएलसी बसवराज होराट्टी को भाजपा के समर्थन से मंगलवार को कर्नाटक विधान परिषद का अध्यक्ष चुना गया, जो इस बात का संकेत है कि दोनों दल एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!