लाइव न्यूज़ :

भूमि विधेयक को पारित कराने के लिए जद (एस) ने सरकार का समर्थन किया था : कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:02 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ दिसंबर 'विवादित' कर्नाटक भूमि सुधार (संशोधन) अधिनियम 2020 के पारित होने को लेकर भाजपा के साथ गुपचुप सौदेबाजी के आरोपों का सामना कर रही जद (एस) के नेता तथा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी ने इस कानून के कुछ ''खतरनाक'' प्रावधानों को वापस लेने पर सहमति बनने के बाद सरकार का समर्थन किया था।

कांग्रेस तथा कर्नाटक राज्य रैयत संघ ने कुमारस्वामी पर भाजपा के साथ सौदा करने का आरोप लगाया है।

जद(एस) ने कर्नाटक विधान परिषद में मॉनसून सत्र में संशोधन का विरोध किया था जबकि शीतकालीन सत्र में इसका समर्थन किया। इस विधेयक को विधानसभा से मंजूरी मिलने के बाद विधान परिषद में पेश किया गया था।

कुमारस्वामी ने कोलार में पत्रकारों से कहा, ''हमें जिन प्रावधानों पर आपत्ति थी, उनमें से कुछ को वापस लिये जाने के बाद जद (एस) ने सरकार का समर्थन किया था। ''

पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि प्रारंभ में उन्होंने और उनके पिता एच डी देवेगौड़ा ने विधेयक का विरोध किया था, लेकिन कुछ प्रावधानों में बदलाव के बाद पार्टी ने इसका समर्थन किया।

कुमारस्वामी ने कहा, ''कानून में बदलाव का श्रेय हमें मिलना चाहिये। पिछले विधानसभा सत्र के दौरान सरकार ने हमारे ध्यान दिलाने पर प्रस्तावित विधेयक के कुछ खतरनाक प्रावधान हटाने का फैसला लिया।''

जद (एस) नेता ने कहा कि हमारी मुख्य आपत्ति इस बात को लेकर थी कि पहले सरकार इकाई के तौर पर जमीन की खरीद की सीमा बढ़ाना चाहती थी, जिसके तहत एक परिवार को 248 एकड़ तक जमीन खरीदने की अनुमति थी।

कुमारस्वामी ने कहा कि उनके सुझाव पर सरकार ने पिछले सत्र में पुराने प्रावधानों को जारी रखने पर सहमति जताते हुए एक परिवार को 10 इकाई भूमि रखने अनुमति दी ।

कांग्रेस प्रवक्ता वी एस उगरप्पा ने कहा कि कुमारस्वामी ने दोहरा मापदंड अपनाया है।

उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''एक ओर कुमारस्वामी कहते हैं कि उनकी पार्टी किसानों के साथ है जबकि दूसरी ओर जद (एस) ने कर्नाटक भूमि सुधार (संशोधन) अधिनियम पर भाजपा का साथ दिया। इससे साफ पता चलता है कि कुमारस्वामी और भाजपा के बीच सौदेबाजी हो चुकी है।''

कर्नाटक राज्य रैयत संघ के अध्यक्ष के चंद्रशेखर ने पूछा कि दोनों पार्टियां साथ कैसे आईं।

कर्नाटक विधानसभा द्वारा पारित दो विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ विधान सौध के घेराव करने के लिये आयोजित मार्च के दौरान चंद्रशेखर ने बुधवार यह सवाल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह