लाइव न्यूज़ :

जद(एस) ने कांग्रेस से गठबंधन को लेकर दिए मिले-जुले संकेत

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:02 IST

कुमारस्वामी ने हुबली में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से कथित रूप से मुलाकात की, जिससे गठबंधन होने का संकेत गया। राज्य में 15 सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम छह सीटें जीतना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उपचुनाव के बाद अगर भाजपा बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचती है जद(एस) ने भी मिले-जुले संकेत दिए हैं। कांग्रेस और जद (एस) ने राज्य में 14 महीने तक मिलकर सरकार चलाई थी

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि उपचुनाव के बाद अगर भाजपा बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंचती है तो उसे जद(एस) के साथ हाथ मिलाने की संभावना पर ऐतराज नहीं है। वहीं जद(एस) ने भी मिले-जुले संकेत दिए हैं। कांग्रेस और जद (एस) ने राज्य में 14 महीने तक मिलकर सरकार चलाई थी और गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा था। मगर इस साल 17 विधायकों की बगावत की वजह से एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई वाली सरकार के गिरने के बाद, दोनों पार्टियों ने अपने रास्ते अलग अलग कर लिए थे और पांच दिसंबर को होने वाला उपचुनाव भी दोनों पार्टियां अलग अलग लड़ रही हैं।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा है कि भाजपा उपचुनाव में सभी 15 सीटों पर जीत हासिल करेगी। कांग्रेस महासचिव और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने बेलगावी में कहा कि निश्चित रूप से विकल्प खुले हैं... आप देखिए कि महाराष्ट्र में किस तरह से सरकार बनाई गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में ‘फांसीवादी’ सरकार है और लोकतंत्र को बचाना एक बड़ा पहलू है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इसी को देख रही है। इसलिए अब सब कुछ खुला हुआ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि कांग्रेस और जद(एस) के लिए भाजपा ‘साझा दुश्मन’ है । इसलिए दोनों पार्टियों का साथ आना अपरिहार्य है। उन्होंने हुंसूर में पत्रकारों से कहा कि हमारे निशाने पर भाजपा है और दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है। इसलिए गठबंधन अपरिहार्य है।

वहीं जद(एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने सोमवार को कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस, दोनों से समान दूरी रखकर अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने संकेत दिया था कि कर्नाटक में सोनिया गांधी नीत पार्टी से गठबंधन किया जा सकता है। इस बीच कुमारस्वामी ने हुबली में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से कथित रूप से मुलाकात की, जिससे गठबंधन होने का संकेत गया। राज्य में 15 सीटों के लिए होने जा रहे उपचुनाव में भाजपा को बहुमत हासिल करने के लिए कम से कम छह सीटें जीतना जरूरी है। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे