लाइव न्यूज़ :

पी जयचंद्रन को जे सी डेनियल पुरस्कार देने की घोषणा

By भाषा | Updated: December 13, 2021 20:51 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 दिसंबर वरिष्ठ पार्श्व गायक पी जयचंद्रन को मलयालम सिनेमा में बहुमूल्य योगदान के लिए केरल सरकार के सर्वोच्च सम्मान प्रतिष्ठित जे सी डेनियल पुरस्कार देने की सोमवार को घोषणा की गई।

सांस्कृतिक मामलों के मंत्री साजी चेरियन ने कहा कि मलयालम सिनेमा की पहली मूक फिल्म बनाने वाले जे सी डेनियल के नाम पर दिए जाने वाले वार्षिक सम्मान में पांच लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र और एक पट्टिका शामिल है।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अदूर गोपालकृष्णन की अध्यक्षता में एक चयन मंडल ने पुरस्कार के लिए जयचंद्रन का नाम तय किया। चयन मंडल ने एक बयान में कहा कि जयचंद्रन ने संगीत के इतिहास में पांच दशकों से अधिक समय तक मधुर आवाज से अपना स्थान बनाया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 23 दिसंबर को पुरस्कार प्रदान करेंगे। वर्ष 1965 में मलयालम फिल्म उद्योग में प्रवेश करने वाले जयचंद्रन ने विभिन्न भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने गाए हैं। जयचंद्रन ने 1985 में सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। पिछले साल जे सी डेनियल पुरस्कार पार्श्व गायक हरिहरन को दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह