लाइव न्यूज़ :

जयंत सिन्हा ने हेमंत सोरेन सरकार पर ‘कमजोर इच्छा शक्ति’ का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 15:30 IST

Open in App

जमशेदपुर, 12 सितंबर पूर्व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में प्रस्तावित हवाई अड्डे के निर्माण में देरी पर नाराजगी जताते हुए झारखंड में हेमंत सोरेन नीत सरकार पर ‘कमजोर इच्छा शक्ति’ का आरोप लगाया।

भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि शनिवार को यहां अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि धालभूमगढ़ में प्रस्तावित हवाई अड्डा उद्योग और रोजगार के अवसर के लिहाज से अहम है लेकिन हेमंत सोरेन सरकार को हवाई अड्डे की जगह ‘नमाज’ की ज्यादा चिंता है।

झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास और जमशेदपुर के सांसद विद्युत बारन महतो के साथ सिन्हा ने जनवरी 2019 में इस हवाई अड्डे के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी थी। केंद्र सरकार ने ‘उड़ान’ योजना के तहत इसके लिए 100 करोड़ रुपये की राशि भी आवंटित की थी।

हजारीबाग से भाजपा सांसद सिन्हा ने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार के सत्ता में आते ही हवाई अड्डे का निर्माण कार्य रूक गया। राज्य विधानसभा में ‘नमाज’ के लिए एक अलग कमरा आवंटित करने का हवाला देते हुए सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार को एक महत्वपूर्ण हवाई अड्डे के निर्माण से ज्यादा ‘नमाज’ की चिंता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए