लाइव न्यूज़ :

NCP नेता जयंत पाटिल बोले, राज्यपाल को 162 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा, झूठे दस्तावेज पर हुआ महाराष्ट्र में सरकार का गठन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 12:13 IST

23 नवंबर को में ही जयंत पाटिल को अजित पवार की जगह एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र सरकार के गठन पर मंगलवार को फैसला सुनाएगा उच्चतम न्यायालयमहाराष्ट्र में राकांपा, कांग्रेस, शिवसेना बनाएगी सरकार : शरद पवार

एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल ने कहा है कि कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना समेत अन्य सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर राज्यपाल महोदय को 162 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी सौंपी है। पाटिल ने कहा, हाल में गठित महाराष्ट्र सरकार का गठन झूठे दस्तावेज पर हुआ है।

शरद पवार बोले, महाराष्ट्र में एनसीप-कांग्रेस-शिवसेना बनाएगी सरकार, अजित को निकालने का फैसला पार्टी लेगी

 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार का एकबार फिर दावा किया कि महाराष्ट्र में उनकी पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। सातारा जिले के कराड में पवार ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा के साथ जाने का फैसला उनके भतीजे अजित पवार का है।

पवार ने कहा, ‘‘ यह पार्टी का निर्णय नहीं है और हम इसका समर्थन नहीं करते।’’ राज्य में राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना के सरकार गठन करने के फैसले पर पवार ने कहा, ‘‘ इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार के साथ वह सम्पर्क में नहीं हैं, जिन्होंने राकांपा के खिलाफ बगावत की है।

अजित पवार को राकांपा से बर्खास्त करने के सवाल पर पवार ने कहा कि पार्टी स्तर पर यह निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम में राज्यपाल ने शनिवार की सुबह देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजित पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी थी। अजित ने राज्य में स्थायी सरकार बनाने की बात कहते हुए भाजपा को समर्थन दे दिया था।

राकांपा प्रमुख ने कहा, ‘‘ मैंने अपने 50 साल के राजनीतिक करियर में कई घटनाएं देखी हैं। कठिनाईयां आती हैं, लेकिन वह अस्थायी होती हैं और मेरा अनुभव है कि राज्य के लोग मजबूती से इस स्थिति का सामना करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि जब तक उनके पास युवकों का समर्थन है उन्हें किसी चीज की चिंता नहीं है। इससे पहले पवार ने महाराष्ट्र के कराड पहुंच राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंत राव चव्हाण को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी।

पवार आज सुबह पड़ोसी जिले सातारा में कराड स्थित चव्हाण के स्मारक ‘प्रीतिसंगम’ पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की । उनके साथ सतारा से राकांपा के लोकसभा सदस्य श्रीनिवास पाटिल भी मौजूद थे। गौरतलब है कि राकांपा नेता अजित पवार अप्रैल 2013 में राज्य में सूखे पर दिए अपने कुछ बयानों के मद्देनजर चव्हाण के स्मारक पर एक दिन के अनशन पर बैठे थे, जो अभी पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर महाराष्ट्र में भाजपा सरकार को समर्थन कर रह हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशरद पवारअजित पवारराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीकांग्रेसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं