लाइव न्यूज़ :

सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा बनी आरएलडी, जयंत ने की अखिलेश से मुलाकात, सीट बंटवारे पर अभी फैसला नहीं

By भाषा | Updated: January 16, 2019 15:17 IST

समझा जाता है कि दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में बात हुई । सपा बसपा गठबंधन में रालोद को दो सीटें देने की बात ही है लेकिन रालोद ज्यादा सीटों मांग कर रही है।

Open in App

लखनऊ, 16 जनवरीः राष्ट्रीय लोकदल ने बुधवार को साफ किया कि उनकी पार्टी सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा रहेगी, लेकिन वह कितनी सीटों पर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ेगी, इस बाबत अभी फैसला नहीं हुआ है। वैसे पार्टी अपनी छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के, पूर्व में दिये गये बयान पर कायम है।सपा बसपा गठबंधन में सम्मानजनक स्थान पाने के लिये प्रयासरत राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने बुधवार की दोपहर को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। चौधरी को रालोद कार्यालय आना था लेकिन वह सीधे एयरपोर्ट चले गये।बाद में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद ने बुधवार की दोपहर संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 'पार्टी उपाध्यक्ष आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले और दोनों नेताओं के बीचे सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है । हमारी पार्टी सपा गठबंधन का हिस्सा रहेगी, यह बात बिल्कुल तय है।' उनसे पूछा गया कि पूर्व में उन्होंने गठबंधन से उप्र में लोकसभा की छह सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने कहा 'हम अपनी मांग पर अभी भी कायम हैं लेकिन गठबंधन कितनी सीटें देता है, इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व और गठबंधन के नेताओं के बीच बातचीत से तय होगा ।' इससे पहले आज सपा कार्यालय में अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्रकारों को बताया ' अखिलेश से अच्छी वार्ता हुई है जल्द ही निर्णय के बारे में बताया जायेगा।' 

समझा जाता है कि दोनों नेताओं के बीच सीटों के बंटवारे के बारे में बात हुई । सपा बसपा गठबंधन में रालोद को दो सीटें देने की बात ही है लेकिन रालोद ज्यादा सीटों मांग कर रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)राष्ट्रीय लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया