लाइव न्यूज़ :

जयंत चौधरी रालोद के नए अध्यक्ष चुने गए

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई जयंत चौधरी मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पार्टी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी।

जयंत चौधरी के पिता अजित चौधरी के निधन के बाद जयंत को इस पद के लिए चुना गया है। अजित चौधरी का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते छह मई को निधन हो गया था।

पार्टी के बयान में कहा गया कि जयंत चौधरी को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन आयोजित बैठक में लिया गया। जयंत चौधरी अभी तक पार्टी के उपाध्यक्ष थे।

इसमें कहा गया, ‘‘ बैठक के दौरान पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयंत के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए पेश किया जिसका पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने अनुमोदन किया तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।’’

जयंत चौधरी ने इस पद पर चुने जाने के बाद पार्टी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से पार्टी नेताओं चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित