लाइव न्यूज़ :

जयंत चौधरी एवं राकेश टिकैत ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर यहां उनके स्मारक किसान घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उसके बाद जयंत एवं टिकैत सिंह ने सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक ‘हवन’ में भाग लिया। सिंह पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर किसान नेता थे।

सिंह के पौत्र जयंत ने किसान घाट पर श्रद्धांजलि देने की तस्वीर ट्विटर पर साझा की।

टिकैत ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ देश के विकास का रास्ता गांवों से ही होकर गुजरता है। चौधरी चरण सिंह जी के सपनों के भारत का निर्माण करने के लिए हम कृत संकल्पित हैं। देश के किसानों के हकों के लिए संघर्ष अनवरत जारी रहेगा। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।’’

इन दोनों परिवारों के बीच का नाता दशकों पुराना है जब टिकैत के पिता महेंद्र सिंह टिकैत और जयंत के दादा चरण सिंह देश में किसान आंदोलनों की अगुवाई कर रहे थे।

जुलाई 1979 से जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री रहे चरण सिंह का जन्म मेरठ के नुपूर में 23 दिसंबर, 1902 को एक मध्यवर्गीय किसान परिवार में जन्म हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर