लाइव न्यूज़ :

विधानसभा चुनाव में जीत के लिए जयललिता समर्थकों को एकजुट होना चाहिए: शशिकला

By भाषा | Updated: February 24, 2021 18:40 IST

Open in App

चेन्नई, 24 फरवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने बुधवार को पार्टी की दिवंगत प्रमुख जे जयललिता के ''सच्चे समर्थकों'' से हाथ मिलाने और आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत सुनिश्चित करने की अपील की।

संपत्ति मामले में चार साल कैद की सजा काटकर लौटीं शशिकला की इस अपील को चुनाव से पहले सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के साथ मनमुटाव को खत्म करने के संकेत की तरह देखा जा रहा है।

चेन्नई में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की 73वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि देने के बाद शशिकला ने अपनी दिवंगत नेता के उन शब्दों को याद किया, जिनमें वह अन्नाद्रमुक को सदियों तक जनता की सेवा में लगे रहने की बात कहती थीं।

उन्होंने कहा कि जयललिता के ''सच्चे समर्थकों'' को एकसाथ आना चाहिए और आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य तय करना चाहिए।

शशिकला ने बिना किसी का नाम लिए जयललिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम (एएमएमके) कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया।

शशिकला की अपील के बारे में पूछे जाने पर उनके भतीजे एवं एएमएमके नेता टीटीवी दिनाकरन ने कहा कि उन्होंने केवल एकता पर जोर दिया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 में शशिकला और दिनाकरन को अन्नाद्रमुक से निकाल दिया गया था।

वहीं, अन्नाद्रमुक के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी शशिकला को शामिल नहीं करने के अपने रुख पर कायम है और उनकी अपील एएमएमके कार्यकर्ताओं के लिए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो