लाइव न्यूज़ :

जयललिता पुण्यतिथि : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 5, 2020 15:59 IST

Open in App

चेन्नई, पांच दिसंबर तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता को शनिवार को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर याद किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले अग्रणी लोगों में शामिल थे।

पार्टी ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाकर दिवंगत मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने का संकल्प व्यक्त किया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीस्वामी अन्नाद्रमुक के सह-संयोजक हैं जबकि उपमुख्यमंत्री पनीरसेल्वम पार्टी के संयोजक।

काली शर्ट पहने पलानीस्वामी और पनीरसेल्वम ने मरीना में जयललिता के स्मारक पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

सांसदों, विधायकों और पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर जयललिता के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर स्मारक को फूलों से सजाया गया था।

पनीरसेल्वम ने बाद में सदस्यों को जयललिता के सपने को पूरा करने के लिये शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जयललिता ने अपने जीवन के 34 साल पार्टी और लोगों के लिये समर्पित किये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos