लाइव न्यूज़ :

जया बच्चन ने तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में कोलकाता में रोड शो किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 21:07 IST

Open in App

कोलकाता, पांच अप्रैल गुजरे ज़माने की अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जय बच्चन ने दक्षिण कोलकाता की टॉलीगंज विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्याशी और पश्चिम बंगाल के मंत्री अनूप बिस्वास के लिए सोमवार को रोड शो किया।

इस दौरान बच्चन एक जीप पर सवार थी और उन्होंने समाजवादी पार्टी की लाल टोपी और मास्क लगाया हुआ था तथा वह लोगों की ओर हाथ हिला रही थी।

रोड शो कुडघाट के सहपारा इलाके से शुरू हुआ और यह निर्वाचन क्षेत्र के रानीकुठी, बंदसद्रोणी और नकताला होते हुए निकला।

पार्टी के समर्थक वरिष्ठ अभिनेत्री का अभिवादन करने के लिए हरे रंग के गुब्बारे थामे हुए थे और बच्चन ने भी उनकी ओर हाथ हिलाया।

कई लोग तो बच्चन की एक झलक पाने के लिए छतों पर चढ़ गए और ‘जया जी.. जया जी’ कह रहे थे।

बच्चन ने ‘मिली’, ‘अनामिका’, ‘ज़ंजीर’ और ‘चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में शानदार किरदार निभाएं हैं।

रोड शो बारिश की वजह से करीब एक घंटा देरी से शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे शुरू हुआ और एक घंटे बाद वैष्णव घाट इलाके में खत्म हुआ।

इससे पहले दिन में भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने टॉलीगंज में पार्टी उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के पक्ष में रोड शो किया था।

टॉलीगंज सीट पर चौथे चरण के तहत 10 अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा