लाइव न्यूज़ :

महिलाओं के खिलाफ अपराध, लैंगिक असमानता पर जया बच्चन ने जताई चिंता

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:04 IST

जया ने सरकार से इस संबंध में समुचित एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कहा, ‘‘बार बार मैं यह मुद्दा उठाती हूं और मेरी यह प्रतिज्ञा है कि जब तक समाधान नहीं मिलेगा, परिणाम नहीं मिलेंगे, तब तक लगातार बोलती रहूंगी।’’

Open in App

 राज्यसभा में सपा सदस्य जया बच्चन ने महिलाओं के खिलाफ अपराध और लैंगिक असमानता पर चिंता जाहिर करते हुए बुधवार को सरकार से इस संबंध में समुचित एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। जया ने राज्यसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाते हुए कहा ‘‘पहली बार आम चुनाव में इतनी अधिक संख्या में महिलाएं जीती हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि आज भी लिंग भेद और आधी आबादी के साथ दुर्व्यवहार जारी है।’’

उन्होंने सूचना का अधिकार के तहत मिले आंकड़ों तथा राष्ट्रीय अपराध नियंत्रण ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा ‘‘शर्म की बात है कि बच्चियों के साथ भी दुर्व्यवहार हो रहा है। महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा थम नहीं रही है। ’’

जया ने सरकार से इस संबंध में समुचित एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कहा, ‘‘बार बार मैं यह मुद्दा उठाती हूं और मेरी यह प्रतिज्ञा है कि जब तक समाधान नहीं मिलेगा, परिणाम नहीं मिलेंगे, तब तक लगातार बोलती रहूंगी।’’

जब सपा सदस्य ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध का जिक्र किया तब सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि राज्य के मुद्दे न उठाएं बल्कि समस्या के समाधान पर बात करें। विभिन्न दलों के सदस्यों ने जया के मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। 

टॅग्स :जया बच्चनसंसद बजट सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?