लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने जावेद अशरफ को नियुक्ति किया फ्रांस का नया राजदूत, जल्द संभालेंगे पदभार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 26, 2020 12:23 IST

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘जावेद अशरफ के जल्द पद संभालने की उम्मीद है।’ अशरफ, विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे। दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों के मद्देनजर यह एक अहम पदस्थाना है। क्वात्रा को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देवर्तमान में जावेद अशरफ सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त हैं।जावेद अशरफ नवंबर 2016 को सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त हुए थे।

अनुभवी राजनयिक जावेद अशरफ को बुधवार को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया। अशरफ 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं।

वर्तमान में वह सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उनके जल्द पद संभालने की उम्मीद है।’’ अशरफ, विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे। दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों के मद्देनजर यह एक अहम पदस्थाना है। क्वात्रा को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। 

जावेद अशरफ नवंबर 2016 को सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त हुए थे। बता दें कि अशरफ 1991 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए। वे 1993 से 1999 तक फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में स्थित भारतीय दूतावास में भी तैनात रहे। 1999 से 2004 तक जावेद अशरफ ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के अमेरिका डिवीजन में काम किया। 2004 में उन्हें नेपाल का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया जहां वे 2007 तक तैनात रहे।2007 से 2010 तक जावेद अशरफ ने वाशिंगटन डीसी में राजनीतिक मामलों के लिए काउंसलर और मंत्री के रूप में कार्य किया और फिर 2010 से 2012 तक नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में अमेरिका डिवीजन का नेतृत्व किया।जावेद अशरफ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में वर्ष 2016 तक प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया है। पीएमओ में उनके पोर्टफोलियो में विदेश मंत्रालय, रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष शामिल थे।

टॅग्स :दिल्लीसिंगापुरफ़्रांसनरेंद्र मोदीजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया